अस्पताल जाने के बाद कहां गायब हुई 40 वर्षीय महिला? तीन दिन बाद जंगल में इस हालत में मिला शव

Fatehpur News: दवा लेने घर से निकली 40 वर्षीय महिला आखिर कहां गायब हो गई? तीन दिन बाद जंगल में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। आखिर उसके साथ क्या हुआ?

Update:2026-11-16 15:58 IST

Fatehpur News: 13 नवंबर को घर से दवा लेने के लिए निकली 40 वर्षीय महिला आखिर अचानक कहां लापता हो गई? अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली महिला जब देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। तीन दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन सोमवार सुबह आशापुर गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच जो मिला, उसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। महिला का शव बिना कपड़ों के पड़ा था और गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। आखिर अस्पताल जाने के बाद महिला किसके संपर्क में आई? वह जंगल तक कैसे पहुंची और उसके साथ ऐसी कौन सी घटना हुई, जिसने उसकी जिंदगी छीन ली? इन सवालों के जवाब तलाशने में अब पुलिस जुटी है।

मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महिला पिछले करीब एक वर्ष से अपने भाइयों के साथ मायके में रह रही थी। 13 नवंबर को वह औंग अस्पताल से दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह आशापुर गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच उसका शव पड़े होने की सूचना मिली।

दो शादियां हुईं, दोनों जगह नहीं बनी बात

महिला की पहली शादी पड़ोसी गांव में हुई थी। हालांकि, एक दुर्घटना में उसके पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी दूसरी शादी कानपुर जनपद के एक गांव में हुई। बताया जा रहा है कि दूसरे पति से अनबन के चलते वह वहां भी नहीं रहती थी और पिछले एक साल से मायके में भाइयों के साथ रह रही थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक सहित पुलिस के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत के पीछे की असली वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की आशंका के बीच पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है।

Tags:    

Similar News