UP News: जालौन हत्याकांड में फॉरेंसिक टीम ने एकत्र किए साक्ष्य, युवक के नाम दर्ज हुआ केस

UP News: पेपर देकर लौट रही युवती की सरेबाजार गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आइजी झांसी और एसपी जालौन ने घटनास्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

Update: 2023-04-17 20:45 GMT
जालौन छात्रा हत्याकांड में फॉरेंसिक टीम ने एकत्र किए साक्ष्य- Photo- Newstrack

Jalaun News: जनपद में पेपर देकर लौट रही युवती की बीचबाजार गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से दहशत का माहौल है। घटनास्थल के आसपास के बाजार बंद हैं। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। सोमवार दोपहर ही बाजार से अपने भाई व बहन के साथ घर की तरफ जा रही छात्रा को बाइक सवार मनचलों ने बीचबाजार गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस के आलाअफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों को आरोपी के जल्द गिरफ्त में आने का भरोसा दिलाया।

आइजी ने लिया हालात का जायजा

बीचबाजार छात्रा की हत्या के मामले के बाद घटना की जानकारी मिलने पर आइजी झांसी जोगिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस का आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इस मामले में छात्रा की बहन की तरफ से नामजद तहरीर दी गई है। मृतक छात्रा 18 वर्शीय रोशनी शहर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। वो मान सिंह की पुत्री थी, जो अहिरवार निवासी ऐंधा थाना कोटरा में रहते हैं। कानपुर झांसी हाईवे पर बने कोटरा ओवरब्रिज के नजदीक पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उसे सरेआम गोली मार दी और हवा में तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए थे।

ये कहना है पुलिस अधीक्षक का

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ईरज राजा का कहना है कि छात्रा की हत्या के बाद पुलिस की चार टीमों गठन कर हत्यारों को गिरफ्तारी करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की बड़ी बहन की तहरीर के आधार पर राज नामक युवक एवं एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना के पीछे लड़की और गोली मारने वाले लड़के के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। जिसमें लड़की ने युवक से बात करने को मना कर दिया था, जिसके बाद कई दिनों से छात्रा व युवक के बीच बात नहीं हो रही थी। इसी को लेकर युवक नाराज था। हालांकि पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News