Ghaziabad: प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध चला महाअभियान, वसूले गए 75 हजार रुपए...200 किलो पॉलिथीन जब्त

Ghaziabad News: विजयनगर जोन अंतर्गत चले अभियान के दौरान मौके पर प्रवर्तन दल, पुलिस बल तथा स्वास्थ्य विभाग तथा जोन प्रभारी की टीम उपस्थित रही, नगर आयुक्त के निर्देशन में लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध निगम की लड़ाई जारी है।

Report :  Neeraj Pal
Update:2024-01-27 21:59 IST
Ghaziabad News

गाजियाबाद में प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध चला महाअभियान (Social Media)

  • whatsapp icon

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Municipal Corporation) द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। रोस्टर के अनुसार विजयनगर के मार्केट क्षेत्र में शनिवार (27 जनवरी) को अभियान चलाया गया। लगभग 200 किलो पॉलिथीन व अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई।

अभियान के दौरान आसपास के दुकानदारों तथा क्षेत्रीय निवासियों को भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए जागरूक भी किया गया। कुछ विवाद के बाद लोगों को समझाया गया। मौके पर अभियान के अंतर्गत 75 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है।

प्लास्टिक बहिष्कार के लिए जागरूकता

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक (Municipal Commissioner Vikramaditya Singh Malik) ने स्वास्थ्य विभाग तथा जोनल प्रभारी को मोटिवेट करते हुए अभियान के साथ-साथ जन जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए। प्रतिबंधित प्लास्टिक बहिष्कार करने के लिए अभियान के दौरान शहर वासियों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया। गाजियाबाद नगर निगम की टीम आरंभ 3.0 के अंतर्गत शहर वासियों को प्लास्टिक बहिष्कार के लिए मोटिवेट कर रही है।

प्लास्टिक के विरुद्ध निगम की लड़ाई जारी

विजयनगर जोन अंतर्गत चले अभियान के दौरान मौके पर प्रवर्तन दल, पुलिस बल तथा स्वास्थ्य विभाग तथा जोन प्रभारी की टीम उपस्थित रही, नगर आयुक्त के निर्देशन में लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध निगम की लड़ाई जारी है। बहुत हद तक कई क्षेत्रों में सुधार भी आया है। आगामी महीने तक प्रतिबंधित प्लास्टिक को पूर्णतः बंद करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के साथ-साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक बहिष्कार हेतु जागरूक भी किया गया।

स्कूलों में भी चलेगा जागरूकता अभियान 

इस दौरान लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने, बाजार जाते समय घर से थैला लेकर निकलने के लिए भी जागरुक किया गया। बता दें कि, नगर आयुक्त के निर्देश पर स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओंं को भी इस अभियान के विषय में जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News