Gonda Crime: संदिग्धावस्था में मिला कपड़ा व्यवसायी का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Gonda Crime: जिले के कौड़िया बाजार में कपड़े का व्यवसाय करने वाले व्यापारी का सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला।

Update:2024-03-18 14:44 IST
gonda news

गोंडा में संदिग्धावस्था में कपड़ा व्यवसायी का मिला शव (सोशल मीडिया)

  • whatsapp icon

Gonda Crime: जिले के कौड़िया बाजार में कपड़े का व्यवसाय करने वाले व्यापारी का सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। व्यापारी का शव उसके दुकान से महज सौ मीटर दूर रेलवे परिसर में पड़ा मिला। घटनास्थल पर एक बबूल के पेड़ से रस्सी लटकती हुई मिली है। जिसे देखकर माना जा रहा है कि व्यापारी ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

रविवार शाम से लापता था कपड़ा व्यापारी

मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार तिवारी (63) बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत रनियापुर गांव के रहने थे। उनका जनपद के कौड़िया बाजार में कपड़े की दुकान है। रविवार को अशोक कुमार तिवारी दुकान पर थे लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटे। घर न लौटने पर परिजनों ने अशोक कुमार तिवारी की काफी खोजबीन की। लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल सका। कपड़ा व्यवसायी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के बेटे पवन कुमार तिवारी के अनुसार रविवार को उसके पिता दुकान पर गये थे। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे थे। सोमवार को पुलिस की सूचना पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। सोमवार सुबह अशोक कुमार का शव उनकी दुकान से महज सौ मीटर दूर स्थित रेलवे परिसर में एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला। पेड़ पर एक प्लास्टिक की रस्सी लटकती मिली है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। पुलिस के साथ पहुंची फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये। पुलिस के अनुसार अशोक कुमार तिवारी ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दी है। शरीर का वजन अधिक होने के रस्सी टूट गयी और शव नीचे गिर गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:    

Similar News