Gonda News: गोंडा में विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण सिंह का सोशल मीडिया वार, बढ़ा विवाद

Gonda News :गोंडा में कुश्ती चैंपियनशिप के बीच विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण सिंह सोशल मीडिया पर आमने-सामने आए।

Update:2026-05-11 23:18 IST

 Vinesh Phogat, Brij Bhushan Sharan Singh Controversy

Gonda News: सोमवार शाम को नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए जानी-मानी पहलवान विनेश फोगाट पहुंच गईं।नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच देश की जानी-मानी पहलवान विनेश फोगाट पहुंची। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि डब्ल्यूएफआई की ओर से दी गई नोटिस का जवाब उन्होंने दाखिल कर दिया है।

दावा किया कि उन्होंने नियमों का पालन किया है और टूर्नामेंट में खेलने के लिए पात्र हैं। विनेश ने कहा कि आज सत्यापन है और कल मुझे खेलना है। भगवान श्रीराम ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया है।विनेश फोगट के पहुंचने से एक बार फिर दबंग नेता बृजभूषण शरण सिंह को लेकर मीडिया और गली मौहल्ले में चर्चाएं आम हो गई है।

इस बीच सोशल मीडिया पर विनेश और बृजभूषण फिर से आमने-सामने आ गए हैं।

इस तरह एक बार फिर से पहलवान विनेश फोगाट और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहा विवाद चर्चा में आ गया है। नंदिनी नगर में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब इशारों और शेरो-शायरी तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर दोनों के आरोप-प्रत्यारोप की खेल व राजनीतिक जगत में चर्चाए भी हो रही है।इस बीच विनेश ने खुद को भागीदारी के योग्य बताकर गोंडा पहुंचीं; जबकि डब्ल्यूएफआई महासंघ ने विरोध जताया है।

यहां तक पहलवान विनेश फोगाट ने चैलेंज कर दिया है कि किसी में उन्हें झुकाने की ताकत नहीं है। साथ ही विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। इसमें लिखा, ‘जिंदगी फंसी है किसी मझधार में, जमाना ढूंढ़ता है खामी मेरे किरदार में... जिंदगी तेरा सर सदा बुलंद रखा है, झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में...!’ विनेश की इस पोस्ट को उनके समर्थक संघर्ष और आत्मसम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि यह पोस्ट बृजभूषण शरण सिंह और प्रतियोगिता और उससे जुड़े घटनाक्रमों की ओर इशारा कर रही है।

विनेश की इस पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक शेर साझा करते हुए लिखा, ‘शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस शाख पर बैठे हो, वह टूट भी सकती है।’ लोग इसे विनेश की पोस्ट का जवाब मान रहे हैं। हालांकि, दोनों ने सीधे तौर पर एक-दूसरे का नाम नहीं लिया है, लेकिन समय और संदर्भ को देखते हुए इसे सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

बता दें कि विवाद की जड़ 10 से 12 मई तक नंदिनी नगर में होने वाली सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता है। हाल ही में विनेश फोगाट ने इस आयोजन स्थल को लेकर अपनी असहजता जताई थी। इसके बाद पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया था कि इस प्रतियोगिता से उनका कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने कहा था कि आयोजन भारतीय कुश्ती संघ की ओर से कराया जा रहा है और वह इसमें हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News