यूपी में खूनी वारदात: आपसी रंजिश में दुश्मन बने सगे भाई, हत्या को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आपसी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। गोरखपुर के पोखरी गांव के दो सगे भाई राजेश दुबे और अरविंद दुबे के बीच जायदाद का विवाद बीते कई महीनों से चल रहा था।

Update:2020-08-24 11:43 IST
यूपी में खूनी वारदात: आपसी रंजिश में दुश्मन बने सगे भाई, हत्या को दिया अंजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आपसी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। गोरखपुर के पोखरी गांव के दो सगे भाई राजेश दुबे और अरविंद दुबे के बीच संपत्ति और जायदाद का विवाद बीते कई महीनों से चल रहा था। रविवार को अरविंद दुबे के सगे भाई राजेश दुबे और उसके सगे साले ने मिलकर अरविंद की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। इस मामलें में मुख्य आरोपी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें... लाजवाब सब्जी: ऊंचे दाम फिर भी बिकती हाथों-हाथ, इसमें है प्रोटीन का भंडार

महुआ के पेड़ को लेकर दोनों पक्षों में लड़ाई

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव की ये घटना है। पोखरी गांव के इस खूनी संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। हालाकिं घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंच गए।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि एक महुआ के पेड़ को लेकर दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। ऐसे में एक पक्ष का कहना था कि पेड़ उसकी जमीन में है, जबकि दूसरा पक्ष अपनी जमीन में पेड़ होने का दावा कर रहा था। संपत्ति विवाद का यह झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और दो लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या में फावड़े का भी इस्तेमाल हुआ है। पुलिस ने फावड़ा बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें...सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती को CBI ने किया तलब, पूछेगी ये तीखे सवाल

फावड़े से वार कर दोनों की हत्या

इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार, महुआ का पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। अरविंद दुबे की पत्नी और उनके बेटे पर पहले लाठी और डंडे से हमला किया गया, उसके बाद फावड़े से वार कर दोनों की हत्या कर दी।

घटना स्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फावड़े को कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निर्मम हत्या की इस वारदात में मुख्य आरोपी समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

ये भी पढ़ें...100 रुपए होने वाली है पेट्रोल की कीमत! लगातार 5वें दिन बढ़े दाम, ऐसे चेक करें रेट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News