Hapur News: कुत्ते पकड़वाने का अभियान शुरू, पहले दिन पकड़े गए 15 कुत्ते

Hapur News: हापुड़ की नगर पालिका के अधिकारियों ने शहर में कुत्ते पकड़वाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन नगर पालिका की टीम व ठेकेदार की टीम ने संयुक्त रूप से गांधी विहार समेत विभिन्न मोहल्लों में अभियान चलाकर 15 कुत्तों को पकड़ा है।

By :  Avnish Pal
Update:2025-08-14 13:39 IST

Hapur Dog Catching Campaign

Hapur News :-यूपी के जनपद हापुड़ की नगर पालिका के अधिकारियों ने शहर में कुत्ते पकड़वाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन नगर पालिका की टीम व ठेकेदार की टीम ने संयुक्त रूप से गांधी विहार समेत विभिन्न मोहल्लों में अभियान चलाकर 15 कुत्तों को पकड़ा है। अधिकारियों के अनुसार पहले से ही संचालित टेंडर द्वारा ही कुत्ते पकड़वाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। कुत्तों को पकड़वाने के लिए चलाए गए अभियान से लोगों को राहत मिली है।

काफ़ी समय से उठ रही थीं मांग

कुत्तों की नसबंदी और बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा करीब छह माह पूर्व टेंडर निकाला गया था। बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से टीम आई थी। कुछ दिन तो अभियान सही प्रकार से चला, लेकिन फिर बंदर पिंजरे में आना ही बंद हो गए। जिसके चलते बंदरों को पड़वाने के अभियान को बंद करा दिया गया। जबकि कुत्तों को पकड़वाकर उनकी नसबंदी कराने के लिए अभियान शुरू नहीं हो सका था। जिसके प्रतिदिन कुत्ते सैंकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाकर काट रहे थे। ऐसे में प्रतिदिन लोग नगर पालिका के अधिकारियों से कुत्तों को पकड़वाने के लिए मांग कर रहे थे। उनके अलावा सभासदों द्वारा भी इसकी मांग की जा रही थी।

इन मौहल्लो में चला अभियान

लोगों की मांग पर अब नगर पालिका के अधिकारियों ने बुधवार से कुत्ते पकड़वाने के लिए अभियान शुरू करा दिया है। पहले दिन नगर पालिका व ठेकेदार की टीम के संयुक्त रूप से मेरठ रोड स्थित गांधी विहार, संजय विहार और सर्वोदय कालोनी में अभियान चलाया गया। टीम जैसे ही कुत्ते पकड़ने के लिए पहुंची वह मौके से फरार हो गए। ऐसे में पहले दिन केवल 15 कुत्तों को ही पकड़ा जा सका। कुत्तों को जाल में फंसाने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रैन बसेरे में बनाया गया है अस्थाई अस्पताल

नगर पालिका ने कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराने के लिए दिल्ली रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे में बने पालिका के रैन बसेरे में अस्थाई अस्पताल बनाया है। इस अस्पताल में ही कुत्तों की नसबंदी कर उनके स्वस्थ होने तक रखा जाएगा। बुधवार को पकड़े गए कुत्तों को टीम द्वारा वहीं पर ही छोड़ा गया है।

क्या बोले नगरपालिका ईओ

नगर पालिका हापुड़ ईओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि,पूर्व में जो टेंडर जारी किया गया था, उसी के आधार पर फिलहाल कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जो भी शासन स्तर से आदेश प्राप्त होगा, उसके आधार पर आगामी अभियान चलाया जाएगा।

Tags:    

Similar News