Hapur News: काठीखेड़ा नहर में चार मगरमच्छों की सूचना, ड्रोन से 4 किमी सर्च ऑपरेशन

Hapur News: हापुड़ के काठीखेड़ा में चार मगरमच्छों की सूचना से हड़कंप, वन विभाग ने ड्रोन से 4 किमी नहर क्षेत्र खंगाला, लेकिन कोई मगरमच्छ नहीं मिला।

By :  Avnish Pal
Update:2026-08-12 21:58 IST

Hapur News

Hapur News :- यूपी के जनपद हापुड़ के ग्राम काठीखेड़ा के पास मध्य गंगा नहर में चार मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो के बाद वन विभाग ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। डीएफओ गौतम सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नहर के आसपास सघन निरीक्षण किया। हालांकि मौके पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला, जिसने स्वयं मगरमच्छ देखने या उनका फोटो-वीडियो बनाने की पुष्टि की हो।

डीएफओ के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम

सूचना मिलते ही डीएफओ हापुड़ गौतम सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रवेश कुमार, डिप्टी रेंजर जोगपाल सिंह, वन दरोगा गौरव कुमार समेत वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्राम प्रधान देवेन्द्र कुमार और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।

पूछताछ में सामने आया कि ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखाई देने की जानकारी मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो से मिली थी। किसी ग्रामीण ने स्वयं मगरमच्छ देखने या मौके से फोटो अथवा वीडियो बनाने की बात नहीं कही।

ड्रोन से चार किलोमीटर तक खंगाली नहर

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने ड्रोन कैमरे की मदद से नहर की निगरानी की। टीम ने करीब दो किलोमीटर अपस्ट्रीम और दो किलोमीटर डाउनस्ट्रीम, यानी लगभग चार किलोमीटर के क्षेत्र में ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया।नहर के पानी और आसपास के हिस्सों को बारीकी से देखा गया, लेकिन निरीक्षण के दौरान कहीं भी मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। मौके पर मगरमच्छों की मौजूदगी की प्रत्यक्ष पुष्टि नहीं हो सकी।

पानी के तेज बहाव से नीचे जाने की आशंका

वन विभाग के अनुसार वर्तमान में मध्य गंगा नहर में पानी का बहाव काफी अधिक है। ऐसे में यदि मगरमच्छ नहर में आए होंगे तो पानी के बहाव के साथ नीचे की ओर चले जाने की संभावना हो सकती है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

डीएफओ गौतम सिंह ने कहा—घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्क रहें

डीएफओ हापुड़ गौतम सिंह ने बताया कि काठीखेड़ा के पास मध्य गंगा नहर में मगरमच्छ होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से जानकारी लेने के साथ ड्रोन कैमरे से करीब चार किलोमीटर नहर क्षेत्र का निरीक्षण कराया गया, लेकिन इस दौरान कोई मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। वायरल फोटो और वीडियो की जानकारी ग्रामीणों को थी, मगर किसी प्रत्यक्षदर्शी ने स्वयं मगरमच्छ देखने की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि फिलहाल लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन नहर के आसपास सावधानी बरतना जरूरी है। यदि किसी को मगरमच्छ दिखाई देता है तो उसके पास जाने या भीड़ लगाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

ग्रामीणों को बताए मगरमच्छ से बचाव के उपाय

वन विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को मगरमच्छ से बचाव और सुरक्षा के उपाय बताए। लोगों से नहर के किनारे अनावश्यक रूप से जाने और पानी के बेहद करीब जाने से बचने की अपील की गई।अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि यदि भविष्य में नहर में मगरमच्छ दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले सके।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई थी दहशत

मगरमच्छों की सूचना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो ने क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी थी। चार मगरमच्छ दिखाई देने की बात से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई थी। हालांकि वन विभाग की जांच और ड्रोन सर्विलांस में फिलहाल मगरमच्छ नहीं मिले हैं।वन विभाग की टीम ने स्थिति पर नजर बनाए रखने के साथ ग्रामीणों से सतर्क रहने

Tags:    

Similar News