Hapur News: दोस्ती, बेइज्जती और साजिश का खेल =…पुलिस मुठभेड़ के बाद खुला चर्चित कत्ल का पूरा राज
Hapur News : हापुड़ के चर्चित अतुल हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ के बाद बड़ा खुलासा, रिश्तेदार दोस्त ही निकला हत्या का मास्टरमाइंड।
Hapur Atul Murder Case
Hapur News: हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में हुए चर्चित अतुल हत्याकांड में शनिवार रात ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पूरे जिले को चौंका दिया। जिस हत्या को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, उस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज पर्दाफाश किया है।
थाना पिलखुवा पुलिस, कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस टीम का एक हेड कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और हत्या में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।इस पूरे खुलासे में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या का मास्टरमाइंड मृतक का करीबी और रिश्तेदार ही निकला, जिसने पुरानी बेइज्जती और गाली-गलौज का बदला लेने के लिए मौत की साजिश रच डाली।
पुलिस पर बरसाईं गोलियां
एसपी ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक शनिवार देर रात जिले में अपराधियों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। थाना पिलखुवा, कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखाई दी। टीम ने जैसे ही कार को रुकने का इशारा किया, कार सवार बदमाश तेजी से भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से चली गोलियों के बीच तीनों बदमाश घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।मुठभेड़ में घायल हुए तीनों आरोपीगिरफ्तार बदमाशों की पहचानलवकुश निवासी गांव गालंद, कपिल निवासी गांव मसौता, थाना मसूरी, गाजियाबाद, गौरव निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।तीनों को गोली लगने के बाद पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।बदमाशों की फायरिंग में पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल संदीप राठी भी घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों ने घायल पुलिसकर्मी की बहादुरी की सराहना की है।
हथियार, कारतूस और हत्या में इस्तेमाल कार बरामदपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, आठ जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस और हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में कई और अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।अपमान ने बना दिया कातिलपूछताछ में मुख्य आरोपी लवकुश ने जो कहानी बताई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। पुलिस के मुताबिक लवकुश और मृतक अतुल रिश्तेदारी में थे और बचपन से एक-दूसरे को जानते थे।लवकुश ने बताया कि वह बचपन में बोलते समय तुतलाता था। इसी बात को लेकर अतुल उसका मजाक उड़ाता था। समय बीतने के बावजूद अतुल की आदत नहीं बदली। आरोपी के अनुसार अतुल जहां भी मिलता, उसके साथ गाली-गलौज और बेइज्जती करता था।लगातार हो रही प्रताड़ना और अपमान ने उसके अंदर बदले की आग पैदा कर दी। यही वजह रही कि उसने अपने दोस्तों गौरव और कपिल के साथ मिलकर अतुल की हत्या की खौफनाक साजिश तैयार कर डाली।
दोस्त बना दुश्मन, फिर रची मौत की पटकथा
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की योजना काफी समय से बनाई जा रही थी। आरोपी सही मौके की तलाश में थे। जैसे ही मौका मिला, उन्होंने अतुल को गोली मार दी।हत्या के बाद आरोपी इतने शातिर तरीके से एक्टिंग कर रहे थे कि किसी को उन पर शक तक नहीं हुआ। लवकुश खुद मृतक के परिवार के साथ खड़ा दिखाई दे रहा था और पुलिस जांच को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रहा था।
भाजपा नेता को फंसाने की थी खतरनाक चाल
इस हत्याकांड का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा यही माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी लवकुश को अतुल और भाजपा नेता नवीन तोमर के बीच चल रही पुरानी रंजिश की पूरी जानकारी थी। उसने इसी रंजिश का फायदा उठाने का प्लान बनाया।
हत्या के बाद उसने परिवार और आसपास के लोगों के बीच ऐसा माहौल बनाया कि शक सीधे भाजपा नेता और अन्य लोगों पर जाए। इसी के चलते अतुल की मां की तहरीर पर भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर, मंजीत, बृजमोहन और श्रीपाल उर्फ पप्पू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। लेकिन पुलिस की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्य और मुठभेड़ के बाद हुए खुलासे ने पूरे मामले की सच्चाई सामने ला दी।