Hapur News: मां के बाहर जाते ही मासूम के घर पहुंचा रिश्तेदार, गलत हरकत का आरोप; आरोपी गिरफ्तार

Hapur News: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित गलत हरकत के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

By :  Avnish Pal
Update:2026-08-18 20:30 IST

Hapur News

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची की मां के काम से बाहर जाने का फायदा उठाकर परिवार का एक रिश्तेदार घर में पहुंच गया। बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले भी लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह आशा के पद पर कार्य करती है। महिला के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले भी आरोपी पर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। उस समय गांव के लोगों ने आपसी स्तर पर मामला शांत करा दिया था। महिला का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखने लगा।महिला ने बताया कि घटना के दिन वह अपने काम के सिलसिले में गढ़ नगर गई थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर पहुंचा और बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची ने डरते हुए वापस लौटी मां को पूरी बात बताई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

बच्ची की बात सुनने के बाद महिला ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।गढ़मुक्तेश्वर पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 417/2026 में बीएनएस की धारा 351(3), 65(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।पुलिस ने आरोपी शेरसिंह पुत्र संतोष निवासी ग्राम नया गांव इनायतपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसे नया गांव इनायतपुर की ओर सड़क किनारे से पकड़ा गया।सीओ राहुल यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News