Hapur News: बिजली तार चोर गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; 2.5 कुंतल तार, नकदी और हथियार बरामद

Hapur News: सिंभावली पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। 2.5 कुंतल तार, नकदी और हथियार बरामद किए गए।

By :  Avnish Pal
Update:2026-08-09 16:39 IST

Hapur News(Photo-Social Media)

Hapur News: जनपद हापुड़ में विद्युत तार चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच सिंभावली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 2.5 कुंतल चोरी का विद्युत तार, 40 हजार रुपये नकद, तार काटने के उपकरण, एक तमंचा, कारतूस, चार चाकू और वारदात में इस्तेमाल दो वाहन बरामद किए गए हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से विद्युत तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह में हड़कंप मच गया है। पूछताछ में आरोपियों ने हापुड़ के बाबूगढ़ और बहादुरगढ़ क्षेत्र के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, संभल और अन्य क्षेत्रों में विद्युत तार चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े पांच आरोपी

पुलिस के मुताबिक थाना सिंभावली पुलिस हरोड़ा नया फ्लाई ओवर के सर्विस रोड पर पहले अंडरपास के पास् चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनिश, अब्बाज, नाजिम, नौशाद और जमशेद के रूप में हुई है। इनमें शुरुआती तीन आरोपी अमरोहा के गजरौला क्षेत्र और दो आरोपी बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

2.5 कुंतल तार देखकर पुलिस भी चौंकी

गिरोह के कब्जे से बरामद सामान ने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपियों के पास से करीब 2.5 कुंतल विद्युत तार बरामद हुआ है। इसके अलावा 40 हजार रुपये नकद भी मिले हैं।पुलिस ने तार चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें तार काटने वाला कटर, प्लास, रबर के ग्लव्स, हुक और रस्सी शामिल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से विद्युत लाइनों को निशाना बनाते थे।


हथियारों से लैस होकर निकलता था गिरोह

विद्युत तार चोरी करने वाले इस गिरोह के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक अवैध तमंचा मय कारतूस और चार अवैध चाकू बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल किए जा रहे वेन्यू कार और रॉयल बुलेट बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

हापुड़ से मेरठ और गाजियाबाद तक फैला नेटवर्क

पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने गिरोह के नेटवर्क की परतें खुली हैं। आरोपियों ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा और थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के साथ-साथ गाजियाबाद, मेरठ और संभल समेत कई स्थानों पर विद्युत तार चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है।पुलिस अब आरोपियों से यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किए गए तार को गिरोह किन लोगों को बेचता था और इस नेटवर्क में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

सीओ गढ़ राहुल यादव ने बताया- गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

सीओ गढ़ राहुल यादव ने बताया कि सिंभावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.5 कुंतल विद्युत तार, 40 हजार रुपये नकद, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, अवैध हथियार और दो वाहन बरामद किए गए हैं।उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हापुड़ के अलावा अन्य जनपदों में भी विद्युत तार चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के तार की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर और संभल समेत विभिन्न जनपदों में विद्युत तार चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस रिकॉर्ड में कुछ आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह काफी समय से अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय होकर विद्युत तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पुलिस अब खंगाल रही पूरे नेटवर्क की कड़ियां

सिंभावली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब जांच का फोकस गिरोह के बाकी सदस्यों, चोरी के तार की बिक्री और वारदातों के पुराने मामलों पर है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया और उनसे कितनी संपत्ति अर्जित की।बड़ी मात्रा में चोरी का तार और वारदात में इस्तेमाल उपकरण बरामद होने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान विद्युत तार चोरी की कई और घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

Tags:    

Similar News