Hardoi News: सिनेमा चौराहा बना गौतम बुद्ध चौक, प्रतिमा स्थापना के साथ मंत्री ने किया उद्घाटन

Hardoi News: हरदोई में सिनेमा चौराहा का नाम बदलकर गौतम बुद्ध चौक रखा गया, मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रतिमा का उद्घाटन किया।

Update:2026-05-01 21:23 IST

Hardoi News

Hardoi News: शहर के सिनेमा चौराहे पर आज एक विशेष अवसर देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने नव स्थापित गौतम बुद्ध की प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिससे इसकी महत्ता और भी बढ़ गई। उद्घाटन के दौरान स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी रही।नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य लगातार किया जा रहा है।

इसी योजना के तहत प्रमुख स्थानों को महापुरुषों के नाम से विकसित किया जा रहा है, ताकि शहर की पहचान सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से और मजबूत हो सके। सिनेमा चौराहे पर स्थापित गौतम बुद्ध की प्रतिमा इसी पहल का हिस्सा है, जिसे अब आमजन के लिए समर्पित कर दिया गया है।

ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को प्रेरणा देने में सहायक होते हैं

कार्यक्रम के दौरान मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आज से यह सिनेमा चौराहा नहीं गौतम बुद्ध चौक के नाम से जाना जाएगा भगवान विष्णु के 9 वे अवतार गौतम बुद्ध के विचार समाज को दिशा देने का काम करते हैं और ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को प्रेरणा देने में सहायक होते हैं। उन्होंने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शहर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के साथ-साथ इसकी सांस्कृतिक विरासत को भी संजोया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और चौराहे के नए स्वरूप को लेकर संतोष जताया। उनका कहना है कि इससे न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि लोगों में अपने इतिहास और महान व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत होगी।इस तरह, गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर हुआ यह उद्घाटन कार्यक्रम शहर के विकास और सांस्कृतिक चेतना के संगम के रूप में देखा जा रहा

Tags:    

Similar News