Hardoi News: हरदोई होकर गुजरने वाली बाघ और अवध-असम एक्सप्रेस के कई फेरे निरस्त

Hardoi News: सर्दियों में कोहरे के चलते रेलवे ने हरदोई होकर गुजरने वाली बाघ एक्सप्रेस और अवध-असम एक्सप्रेस के कई फेरे निरस्त कर दिए हैं। दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक दोनों ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा।

Update:2026-11-26 13:33 IST

Hardoi News

Hardoi News: सर्दियों की दस्तक के साथ ही रेलवे ने कोहरे के मौसम में ट्रेनों के संचालन को लेकर बदलाव करना शुरू कर दिया है। दृश्यता कम होने और रेल परिचालन में संभावित दिक्कतों को देखते हुए मुरादाबाद मंडल ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के निर्धारित फेरों में कटौती की है। इस फैसले का असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। खासकर हरदोई रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले लोगों को अपनी यात्रा की तारीख तय करते समय रेलवे की नई सूची का ध्यान रखना होगा।

बाघ एक्सप्रेस के यात्रियों को रविवार और मंगलवार का रखना होगा ध्यान

रेलवे की सूची में हावड़ा और काठगोदाम के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस भी शामिल है। ट्रेन संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम को दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक प्रत्येक रविवार को निरस्त रखने का निर्णय लिया गया है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिसंबर में 6, 13, 20 और 27 तारीख को यह ट्रेन नहीं चलेगी। जनवरी 2027 में 3, 10, 17, 24 और 31 तारीख तथा फरवरी में 7, 14, 21 और 28 तारीख को इसका संचालन बंद रहेगा। इस तरह कुल 13 फेरे निरस्त किए गए हैं।वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा के संचालन पर भी असर पड़ेगा। यह ट्रेन दिसंबर में 8, 15, 22 और 29 तारीख, जनवरी में 5, 12, 19 और 26 तारीख तथा फरवरी में 2, 9, 16 और 23 तारीख को निरस्त रहेगी। इसके अतिरिक्त 2 मार्च 2027 का फेरा भी रद्द रहेगा। इस ट्रेन के कुल 13 फेरे प्रभावित होंगे।

अवध-असम एक्सप्रेस भी रहेगी प्रभावित

रेलवे के फैसले का असर ट्रेन संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा। दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तारीख, जनवरी में 2, 9, 16, 23 और 30 तारीख तथा फरवरी में 6, 13, 20 और 27 तारीख को ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके कुल 13 फेरे रद्द किए गए हैं।इसी क्रम में वापसी की ट्रेन संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ दिसंबर में 8, 15, 22 और 29 तारीख, जनवरी में 5, 12, 19 और 26 तारीख तथा फरवरी में 2, 9, 16 और 23 तारीख को नहीं चलेगी। इसके कुल 12 फेरे निरस्त रहेंगे।

टिकट लेने से पहले जरूर जांच लें ट्रेन की स्थिति

रेलवे के इस बदलाव से हरदोई के उन यात्रियों को अपनी योजना में फेरबदल करना पड़ सकता है, जो बाघ एक्सप्रेस से लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। पहले से आरक्षण करा चुके यात्रियों को भी संबंधित तारीख पर ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी कर लेनी चाहिए।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इससे स्टेशन पर पहुंचने के बाद होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।

Tags:    

Similar News