Hardoi News: रैक शेयरिंग के बाद बिगड़ी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की रफ्तार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Hardoi News: शिवगंगा एक्सप्रेस के साथ रैक शेयरिंग के बाद काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस लगातार देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।

Update:2026-05-14 17:19 IST

रैक शेयरिंग के बाद बिगड़ी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की रफ्तार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी (Photo- Social Media)

Hardoi News: हरदोई। वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली 15127/15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस इन दिनों लगातार देरी से चल रही है। पहले से ही समय पालन में पिछड़ रही इस ट्रेन की स्थिति हाल ही में किए गए रैक शेयरिंग के बाद और प्रभावित हो गई है। रेल यात्रियों का कहना है कि अब अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेन का संचालन अनियमित हो गया है, जिससे सफर करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का रैक शिवगंगा एक्सप्रेस के साथ साझा करना शुरू किया है। इसके बाद से ट्रेन की समयबद्धता पर असर साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार रात हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 10 बजे के बजाय करीब 4 घंटे 17 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। देर रात ट्रेन पहुंचने से यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

बुधवार कोर्ट 4 घंटे की देरी से पहुंचे ट्रेन

गुरुवार को नई दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना होने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी शुरुआती स्टेशन से ही लगभग 2 घंटे 40 मिनट की देरी से चली। ऐसे में रास्ते के कई स्टेशनों पर ट्रेन और अधिक लेट होने की संभावना बनी रही।

हरदोई, लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि ट्रेन की लगातार देरी से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और अन्य यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन समयानुसार सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि लंबी दूरी की इस महत्वपूर्ण ट्रेन की देरी से हजारों यात्रियों को रोजाना असुविधा झेलनी पड़ रही है।

Tags:    

Similar News