Hardoi News: विदेश में नौकरी का मौका, इजरायल से सऊदी अरब तक युवाओं के लिए खुली भर्ती

Hardoi News: उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग ने सऊदी अरब में तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। मैकेनिकल टेक्नीशियन, वेल्डर और फैब्रिकेशन सुपरवाइजर समेत 91 पदों पर युवाओं को विदेश में रोजगार का मौका मिलेगा।

Update:2026-05-11 17:21 IST

Hardoi News

Hardoi News: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग ने इजरायल, जापान, जर्मनी के बाद अब सऊदी अरब में भी विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में कई तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, मैकेनिकल फिटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, सीएस वेल्डर और पाइप फैब्रिकेटर जैसे पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए कुल 91 रिक्तियां निकाली गई हैं।विभिन्न पदों के अनुसार वेतन भी तय किया गया है। मैकेनिकल टेक्नीशियन पद के लिए लगभग 60 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है, जबकि फैब्रिकेशन सुपरवाइजर के लिए करीब 99 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी आकर्षक सैलरी तय की गई है। विभाग का मानना है कि इससे तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को विदेश में रोजगार पाने का अच्छा अवसर मिलेगा।

सेवायोजन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को पहले विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा, इसके बाद वे संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।उन्होंने युवाओं से अपील की कि आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी अनुभव की जानकारी सही तरीके से भरें, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।सरकार की इस पहल को प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर के रूप में देखा जा रहा है। खासतौर पर तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए यह विदेश में करियर बनाने का बेहतर मौका माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News