कांग्रेस को बड़ा झटका: कैथल से हारे सुरजेवाला

दोपहर 1:45 बजे के बाद आये नतीजों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला कैथला सीट से अपना चुनाव हार गए हैं। सुरजेवाला 567 वोटों से अपना चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही हरियाणा सरकार में मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी अपनी सीट नहीं बचा पाए।

Update: 2019-10-24 09:04 GMT

नई दिल्ली: हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को हुए मतदान की मतगणना जारी है। यह मतगणना आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। इसी के साथ 17 राज्यों की 51 सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतों की गिनती भी चल रही है। इसके अलावा दो लोकसभा सीटों के वोटों की गिनती भी चल रही है। इन दो लोकसभा सीटों में बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की सोलापुर लोकसभा सीट है।

न्यूज़ट्रैक आपको दिनभर मतगणना की पल-पल की रिपोर्ट से लाइव अपडेट कराता रहेगा। आप www.newstrack.com पर आप यह जान पाएंगे कि कौन सी पार्टी किस पार्टी पर कौन उम्मीदवार किस प्रत्याशी पर पड़ रहा है। और किसे बढ़त मिल रही, कौन पिछड़ रहा है यह सब आप बस एक क्लिक पर जान सकते हैं।

भाजपा-शिवसेना गठबंधन एक बार फिर सत्ता में लौट रहा

ये भी देखें : लखनऊ: आशियाना रमाबाई स्थल पर उपचुनाव की मतगणना करते कर्मचारी

एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में भाजपा की सरकार दोबारा बनने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अलावा एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में भी भाजपा-शिवसेना गठबंधन एक बार फिर सत्ता में लौट रहा है।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार बस खत्म होने वाला है। चुनावी रुझानों पर नडर डालें तो दोनों राज्यों की तस्वीर लगभग साफ हो रही है। जहां महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनना तय माना जा रहा है, वहीं हरियाणा में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई है। हरियाणा में सियासी गठजोड़ की तैयारी कर रही है। कांग्रेस और जेजेपी मिलकर हरियाणा में सरकार बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला कैथला सीट से अपना चुनाव हारे

दोपहर 1:45 बजे के बाद आये नतीजों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला कैथला सीट से अपना चुनाव हार गए हैं। सुरजेवाला 567 वोटों से अपना चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही हरियाणा सरकार में मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी अपनी सीट नहीं बचा पाए।

महाराष्ट्र- बारामती से अजीत पवार आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र- वर्ली से आदित्य ठाकरे(शिवसेना) आगे चल रहे हैं।

हरियाणा- बबीता फोगाट चरखी दादरी सीट से आगे चल रही हैं।

हरियाणा में भाजपा गठबंधन को रुझानों में बहुमत मिल गया है।

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 100 सीटों पर आगे चल रहा है।

रुझानों में आये नतीजों के अनुसार नागपुर दक्षिण-पश्चिम से महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा सीटों के आ रहे शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस पीछे चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन को दोनों ही राज्यों में बढ़त मिलती नजर आ रही है। महाराष्ट्र में भाजपा को कांग्रेस के ऊपर बढ़ मिलती नजर आ रही है, वहीं हरियाणा के रुझानों में भाजपा आगे है। के शुरुआती रुझानों के मुताबिक मुंबई के वर्ली से शिवसेना के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं।

ये भी देखें : रामदेव की आपत्तिजनक वीडियो! अब कोर्ट ने दिए गूगल, फेसबुक को निर्देश

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आने वाले हैं। नतीजे आने से पहले ही भाजपा के राज्य कार्यालय पर लड्डू बनाए जा रहे हैं।

हरियाणा में वोटों की गिनती के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जींद में एक मतगणना केंद्र पर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

महाराष्ट्र के कोलाबा में वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां 8 बजे से मतगणना होगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के आज नतीजे सामने आने वाले हैं। हरियाणा के दादरी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा की उम्मीदवार और पहलवान बबीता फोगाट ने कहा कि लोगों ने मुझे प्यार और समर्थन दिया है, यही मेरी ताकत है और जो यही बात है जो मुझे आगे बढ़ाती है। मुझे जनता और खुद पर भरोसा है। लोग अपनी बेटी को आशीर्वाद देंगे।

ये भी देखें : दीपोत्सव संवाद: BJP कार्यकर्ताओं से आज रूबरू होंगे PM मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के आज नतीजे सामने आएंगे। इस बीच रिजल्ट आने से पहले ही मुंबई में भाजपा के कार्यालय को सजा दिया गया है।

Tags:    

Similar News