Jalaun News: दो हिस्सों में बंट गया ट्रैक्टर, आमने-सामने की टक्कर से बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Jalaun News: झांसी पुल पर आमने-सामने की टक्कर में ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल, उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती। बोलेरो के एयरबैग खुलने से सवारों की बची जान।

By :  Afsar Haq
Update:2026-11-26 19:57 IST

दो हिस्सों में बंट गया ट्रैक्टर, आमने-सामने की टक्कर से बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त (Photo- Newstrack)

Jalaun News: जालौन में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड स्थित झांसी पुल पर बोलेरो और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बोलेरो के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई।

दो हिस्सों में बंट गया ट्रैक्टर आमने-सामने की टक्कर

जानकारी के अनुसार, झांसी पुल पर बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच अचानक आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। हादसे का मंजर देखकर लोग दंग रह गए। जोरदार भिड़ंत के कारण ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन दो हिस्सों में बंट गया। वहीं बोलेरो का भी अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

वहीं बोलेरो में सवार लोगों को एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोटों से बचाव हो गया। घटना के बाद पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में ट्रैक्टर के दो हिस्सों में बंटने की तस्वीरें और मंजर देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Tags:    

Similar News