Jalaun News: पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 23 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

Jalaun News: जालौन में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए एसपी विनय कुमार सिंह ने 23 पुलिसकर्मियों के तबादले कर नई तैनाती दी

By :  Afsar Haq
Update:2026-08-10 11:04 IST

Jalaun Police Transfers

Jalaun News: जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी स्तर के कुल 23 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक रामबरन को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना डकोर, भूपेन्द्र कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना रामपुरा, विष्णुकान्त तिवारी को अतिरिक्त निरीक्षक थाना कोटरा, सुमेन्द्र सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना माधौगढ़ तथा कामता प्रसाद को अतिरिक्त निरीक्षक थाना कोंच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, राजेश पाल सिंह को प्रभारी डीसीआरबी, अवधेश कुमार को प्रभारी जनपद नियंत्रण कक्ष तथा अमीराम को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है।

उप निरीक्षक स्तर पर राकेश कुमार पटेल को चौकी प्रभारी मंडी थाना कोंच, जितेन्द्र कुमार को चौकी प्रभारी ईंटो थाना गोहन तथा नीतीश कुमार को चौकी प्रभारी संकटमोचन थाना आटा बनाया गया है। रामसजीवन को चौकी प्रभारी संकटमोचन आटा से थाना आटा भेजा गया है। इसके अलावा सुनील कुमार को थाना कालपी, नरेशचन्द्र को थाना आटा, बृजेश सिंह गंगवार को थाना कदौरा, उमेश सिंह को अभियोजन कार्यालय, लालबहादुर को थाना रामपुरा, विकास सिंह को थाना जालौन तथा विनोद कुमार यादव को थाना माधौगढ़ में तैनाती दी गई है।

आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी स्तर पर भी बदलाव किया गया है। आरक्षी अवधेश कुमार को थाना माधौगढ़ से एएचटी, मुख्य आरक्षी लवलेश कुमार को थाना माधौगढ़ से कोतवाली उरई तथा आरक्षी मनीष कुमार को पुलिस लाइन से थाना माधौगढ़ भेजा गया है।

Tags:    

Similar News