Jalaun News: जालौन में घरेलू कलह और शराब की लत से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Jalaun News: जालौन के गोहन क्षेत्र के करुई बुजुर्ग गांव में घरेलू कलह और शराब की लत से परेशान एक किसान ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-22 18:05 IST

Jalaun News

Jalaun News: जालौन के गोहन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम करुई बुजुर्ग में शनिवार सुबह एक किसान ने खेत पर लगे शीशम के पेड़ से गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्राम करुई बुजुर्ग निवासी 55 वर्षीय भगवान सिंह खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया है कि वह शराब पीने का आदी था, जिसके चलते घर में आए दिन विवाद होता रहता था। परिवार में पत्नी सुमन, दो पुत्र धर्म कुमार और आशू हैं, जो मजदूरी कर परिवार का सहयोग करते हैं।

परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे भगवान सिंह घर से यह कहकर निकला था कि वह खेत पर शौच क्रिया के लिए जा रहा है। काफी देर तक वापस न लौटने पर सुबह करीब आठ बजे उसके पुत्र खेत की ओर पहुंचे। वहां शीशम के पेड़ से गमछे के सहारे उसका शव लटका मिला। यह दृश्य देखकर दोनों पुत्रों के होश उड़ गए। सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुमन बेसुध हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर गोहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घरेलू विवाद और शराब की लत को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News