Jalaun News : जालौन भीषण आग से कई घर राख, ग्रामीणों और दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

Jalaun News : जालौन के कुसमिलिया गांव में भीषण आग से कई घर जलकर राख, दमकल और ग्रामीणों की मशक्कत से पाया गया काबू

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-25 19:57 IST

Jalaun Fire News

Jalaun News : जालौन डकोर के कुसमिलिया गांव में सोमवार शाम अचानक लगी भीषण आग ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। तेज हवाओं के चलते आग ने तेजी से फैलकर आवासीय परिसरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के लोगों ने साहस का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कई ग्रामीणों ने अपने घरों में लगे समरसेबल पंप चालू कर पाइपों के माध्यम से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह नियंत्रण पाया जा सका।

इस आगजनी की घटना में महेश पांचाल, बल्लू प्रजापत, भोला राजपूत, प्रमोद कुम्हार, राजकुमार राजपूत, जगन्नाथ धोबी और मुन्ना धोबी सहित कई ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। आग में अनाज, कपड़े, नकदी, भूसा और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया। पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है।घटना की सूचना पर डकोर पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News