Jalaun News: हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी कार डिवाइडर से टकराकर दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Jalaun News: जालौन में कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजनारी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By :  Afsar Haq
Update:2026-06-17 15:41 IST

Jalaun News

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजनारी फ्लाईओवर के पास बुधवार को बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार सवार अखिलेश पुत्र रामचंद्र विश्वकर्मा और ब्रजराज पुत्र कन्हैया यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मूल रूप से आजमगढ़ के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में गुजरात के दादरा नगर हवेली क्षेत्र में रहकर काम करते थे। दुर्घटना में कार में सवार अभय, अनुराग और जीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीरों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। क्षेत्राधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है।

Tags:    

Similar News