Jalaun News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Jalaun News : Jalaun में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 27 वर्षीय युवक की मौत, हादसे से परिवार में कोहराम मचा
Jalaun tractor trolley accident
Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में शनिवार सुबह मिट्टी भरकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक दबकर घायल हो गया परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई । हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सलाघाट से पिरौना जाने वाले मार्ग पर ग्राम पिरौना निवासी धर्मेंद्र उर्फ गोलू यादव (27) पुत्र भारत सिंह यादव सुबह करीब छह बजे अपना ट्रैक्टर लेकर शलाघाट की ओर से ट्राली में मिट्टी भरकर गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में चालक धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे धर्मेंद्र यादव को घायल अवस्था में बाहर निकलकर राजकी मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया,
जहां उपचार उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पुलिस की पहुंचने से पहले परिजन मौके से ट्रैक्टर लेकर अपने घर चले गए वही चौकी इंचार्ज पिरोना बृजेश यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।