Jalaun News: जनभागीदारी से पुनर्जीवित नून नदी से निकाली गई कांवड़ यात्रा, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Jalaun News: जालौन की ऐतिहासिक नून नदी में एक बार फिर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कोंच तहसील क्षेत्र के सतोह गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने जनभागीदारी से पुनर्जीवित की गई इस नदी से कांवड़ यात्रा निकाली।

By :  Afsar Haq
Update:2025-08-06 17:48 IST

Jalaun Noon River

Jalaun News: सावन माह में जालौन की ऐतिहासिक नून नदी में एक बार फिर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कोंच तहसील क्षेत्र के सतोह गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने जनभागीदारी से पुनर्जीवित की गई इस नदी से कांवड़ यात्रा निकाली। भक्तों ने नदी की विधिवत पूजा-अर्चना कर कांवड़ में जल भरा और गांव के प्राचीन शिवलिंग पर उसे अर्पित किया।इस अवसर पर ग्रामीणों ने नून नदी का आभार व्यक्त किया, जो पहले हर वर्ष भारी वर्षा में गांव और खेतों में तबाही मचाती थी। लेकिन इस वर्ष नदी के पुनरुद्धार के कारण उन्हें ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

जनभागीदारी से नदी का पुनरुद्धार बना मिसाल

गौरतलब है कि सतोह गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हरीकिशोर पटेल के नेतृत्व में मिलकर विलुप्त हो चुकी नून नदी को दोबारा जीवित किया है। आपसी सहयोग और श्रमदान से किया गया यह प्रयास पूरे प्रदेश में जनसहभागिता का उदाहरण बन गया है, जिसकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सराहना की है।

आस्था और उल्लास का मिला-जुला रूप

कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। डीजे की धुन पर थिरकते हुए भक्तों का उत्साह देखने लायक था। श्रद्धालुओं ने नदी की पूजा के साथ पर्यावरण संरक्षण और जल-संरक्षण का भी संदेश दिया।ग्रामीणों का कहना है कि पहले बारिश के मौसम में खेतों और गांव में जलभराव हो जाता था, जिससे काफी नुकसान होता था। लेकिन अब नदी के पुनरुद्धार के बाद यह समस्या समाप्त हो गई है। इसी खुशी में सावन के पावन माह में उन्होंने कांवड़ यात्रा निकाली और शिवलिंग पर नदी का जल चढ़ाया।

Tags:    

Similar News