Jhansi में एक दिन में 23 लोको पायलटों को चार्जशीट, कर्मचारियों में रोष

Jhansi News: ड्यूटी के लिए फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर 23 लोको पायलटों से जवाब तलब, रनिंग स्टाफ ने सुविधाओं में कटौती और छुट्टी न मिलने पर जताई नाराजगी।

Update:2026-11-21 22:41 IST

Jhansi में एक दिन में 23 लोको पायलटों को चार्जशीट, कर्मचारियों में रोष (Photo- Newstrack)

Jhansi News: एक ही दिन में 23 लोको पायलटों को चार्जशीट जारी करने को लेकर रनिंग स्टॉफ में भारी आक्रोश भड़क रहा है। इस कार्रवाई को लेकर लोगों रनिंग कर्मचारियों में हताशा और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। यही नहीं, रनिंग स्टॉफ को जो सुविधाएं दी जाती थी, उन सुविधाओं में भारी कटौती की गई है। इस मामले को लेकर रनिंग कर्मचारियों द्वारा अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है।

अधिकारी की नाक के नीचे चल रहे कंट्रोल आफिस में बिना नियम के (HOER का अप्रूवल लिए बिना) सप्ताह में 48 घंटे विश्राम का रोस्टर लागू करके मानव शक्ति का दुरुपयोग करते हुए निर्धारित संख्या से अधिक लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर लाइन पर काम करने वाले रनिंग स्टाफ को एक - एक दिन के अवकाश के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है, चाहे परिवार में कोई बीमार हो, बच्चे का जन्मदिन हो, शिक्षक से विद्यालय में मीटिंग हो, यहां तक कि परिवार में किसी सगे संबंधी की मृत्यु ही क्यों न हो गई हो फिर भी छुट्टी की कोई गारंटी नहीं है। भारत की पहचान उत्सव और त्योहारों के देश के रूप में संपूर्ण विश्व में है लेकिन भारतीय रेलवे में रनिंग कैडर को भारत की सांस्कृतिक पहचान से अलग समझ कर व्यवहार किया जाता है।

ऐसा लगता है जैसे रनिंग कैडर के लिए हमेशा ही आपातकाल लागू हो। इसकी बानगी के रूप में एक ही दिन में 23 कर्मचारियों को जारी की गई चार्जशीट पेश कर रहीं हैं। क्या इस प्रकार से आरोप पत्र बांटने से लोको पायलट तनाव मुक्त होकर रेल संचालन करेंगे एवं रेल संचालन सुरक्षित होगा, यह एक बड़ा प्रश्न है।

ड्यूटी के लिए कॉल रिसीव ना करना पड़ा महंगा

19 नवंबर 2026 को ऑन ड्यूटी शेडमैन मोबाइल फोन पर लोको पायलटों को कॉल किया, न तो कॉल रिसीव किया और ना ही ड्यूटी पर उपस्थित हुए हैं। इस तरह का आरोप लगाकर 23 लोको पायलटों को आरोप पत्र जारी किया है। इनमें अमित कुमार खरे, पंकज कुमार द्विवेदी, सुनील सेंगर, जितेंद्र प्रजापति, दीपक कुमार सेन, भूपेंद्र कुशवाहा, रवि नायक, मुकेश कुमार यादव, पुष्पेंद्र वर्मा, संजय सिंह अहिरवार, प्रमोद कुमार मिश्रा, गोविन्दा सेन, दीपक शर्मा, तारा चंद्र, दीपक साहू, जसवंत कुमार, काशीराम मिश्रा, आशीष निरंजन, सीमा देवी, शरद यादव, तजेंद्र सिंह व नरेंद्र कुमार शामिल रहे है।

लापरवाही बरतने आरोप पत्र होते हैं जारी

झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी में जब कोई रेल कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया जाता है। उनका कहना है कि बीते रोज वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन धर्मेंश कुमार ने 23 लोको पायलटों को चार्जशीट जारी है। चार्जीशीट के माध्यम से ड्यूटी में लापरवाही क्यों बरती है के मामले में लोको पायलटों से जवाब मांगा गया है।

Tags:    

Similar News