Jhansi News: झांसी में एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जेठ पर नशीली आइसक्रीम खिलाकर दुष्कर्म करन

Jhansi News: झांसी में एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जेठ पर नशीली आइसक्रीम खिलाकर दुष्कर्म करने व ससुरालियों पर मारपीट-बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज किया।

Update:2026-11-20 19:49 IST

Jhansi News:  साहब,जेठ आइसक्रीम खिलाकर बेहोश किया। इसके बाद उसके साथ गलत काम किया है। विरोध करने पर जेठ व ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। बाद में धमकी देकर घर में बंधक बनाकर रखा। बाद में धमकी देकर ससुरालियों ने उसे भगा दिया। पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि वह उप्र रोडवेज में नौकरी करती हैं। उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक 7 फरवरी 2023 को असीर अहमद निवासी अन्दर अलीगोल खिडकी के साथ सम्पन्न हुई थी। 29 अगस्त 2026 की रात्रि को समय करीब 10:00 बजे रात प्रार्थिया का जेठ शबाव उसके के कमरे में आया, और कहने लगा कि यह आईस्क्रीम खा लो, उसने ने आईस्क्रीम खा ली।

इसके बाद वह बेहोश हो गयी, तब इसने उसके कपडे उतारकर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। उसको जब होश आया तो वह उसके पास नग्न अवस्था में लेटा हुआ था। उसने कहा कि आपने यह गलत काम किया है। हम अभी सबको बताते है। इस पर वह कहने लगे कि तुम्हे जो करना है सो करो, इन्होने आईस्क्रीम में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गलत काम किया है। उसके पति जब दूसरे दिन घर पर आये तब उसने उन्हें बताया तो उन्होने कहा कि तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा, क्योकि तुम दस लाख रूपये लेकर नहीं आ रही हो और न घर छोडकर जा रही हो।

पति ने जान से मारने के इरादे से दबाया गला

इसके बाद प्रार्थिया ने अपने ससुर रफीक मास्टर को यह बात बतायी तो उन्होने कहा कि तेरे साथ ऐसा ही होना चाहिये, इतने में दूसरे जेठ असहाव भी आ गये और कहने लगे कि अगर तूने किसी से कहा तो तुझे जान से मारकर फिकवा कवा देगे और नन्द श्रीमती रूबा से इन लोगो ने कहा कि मार इस हरामजदी को तो इस पर उसने मारना शुरू कर दिया और फिर सभी लोगो ने प्रार्थिया के साथ मारपीट की, प्रार्थिया चिल्लायी तो प्रार्थिया के पति ने जान से मारने के इरादे से गला दवा दिया, प्रार्थिया की जुबान निकलने लगी, इन सभी लोगो ने प्रार्थिया को जबरदस्ती बन्धक बना लिया और घर से नही निकलने दिया।

तेरी टांगे तोड़कर मार देंगे,तू नौकरी करने लायक नहीं रहेगी

बड़ी मुश्किल से मौका देखकर अपनी मां के घर पहुँची मां को पूरी बात बतायी उस पर मां ने कहा कि हम बात करते है। प्रार्थिया रिश्ते को कायम रखना चाहती थी। इसलिए प्रार्थिया की मां बराबर इन लोगो से आरजू मिन्नत करती रही, लेकिन यह लोग नहीं मान रहे है और प्रार्थिया का ससुर रफीक मास्टर कह रहे है कि तेरी टांगे तोडकर जान से मार देगे, तू नौकरी करने लायक नही रहेगी, पति कह रहे है कि अगर तूने तलाक नही ली तो हम तेरी गाडी में चरस रख देगे और तुझे जेल भिजवा देगे।

शादी में पांच लाख नगद व तीन लाख के दिए थे जेवरात

शादी में प्रार्थिया के परिवारजनो ने 5,00,000/- रूपये नगद व सोने चाँदी के जेवरात कीमती करीब 3,00,000/- रूपये (तीन लाख रूपये) के दिये थे शादी के बाद प्रार्थिया का पति असीर अहमद, ससुर रफीक मास्टर, जेठ शबाब व असहाव, नन्द श्रीमती रूबा मायके से दस लाख रूपये लाने के लिए दबाव बनाते, जब प्रार्थिया कहती कि हमारे पिता का स्वर्गवास हो चुका है हमारी मां इतना रूपया नहीं दे सकती तो यह लोग प्रार्थिया के साथ मारपीट करते और पति कहता कि हम तुझे तलाक देकर दूसरी शादी कर लेगे। प्रार्थिया इन लोगो के जुल्म को बर्दाश्त करती रही।

तू नहीं भागेगी,तेरे कर्म करवायेंगे

इसी बीच प्रार्थिया गर्भवती हो गयी। तो प्रार्थिया ने एक पुत्र जैद को 10 जुलाई 2024 को जिला चिकित्सालय झाँसी में जन्म दिया, उसके बाद प्रार्थिया की नौकरी उत्तर प्रदेश रोडवेज में झाँसी में बतौर कण्डेक्टर लग गयी, शादी के बाद यह सभी लोग कहने लगे कि अब तुम्हारी नौकरी लग गयी है। बैंक से 10,00,000/- रूपये का लोन निकाल कर हम लोगो को दो। प्रार्थिया ने कहा कि मैं लोन नही ले सकती तो इसी बात पर उक्त सभी लोगो ने प्रार्थियां के साथ मारपीट की, प्रार्थिया का पति प्रार्थिया के साथ जबरदस्ती आप्रकृतिक मैथुन करता, प्रार्थिया दर्द के मारे काप जाती और चीख निकलती तो मुंह में कपड़ा ठूस देता और कहता कि अब तो तू हमारे पास से भागेगी, अगर इसके बाद भी तू नही भागेगी तो हम दूसरे लोगो से तेरे कर्म करवायेगे, और तुझे एक्सीडेन्ट करवाकर, जान से मारकर फिकवा देगे।

मारकर फिकवा देंगे,कुछ नहीं होगकामरान व इसका भाई दानिश जो प्रार्थिया का नन्दोई है, तथा पूरे शहर में चरस, अफीम, गाजा बिकवाने का धन्धा करते है, प्रार्थिया से दोनो लोग कह रहे है कि राजीनामा कर लो, वरना तुझे जान से मारकर फिकवा देगे, हमारा कुछ नहीं होगा, क्योकि हमारी पुलिस में सेटिंग है। कामरान पर हत्या, प्राण घातक हमला चरस, गाजा के विभिन्न मुकदमें पंजीकृत है। प्रार्थिया उसी दिन से बराबर रिपोर्ट लिखाने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक प्रार्थिया की रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। शिकायती पत्र के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शबाब,असीर अहमद, रफीकमास्टर,असहाब, श्रीमतीरूबा,कामरान,दानिश के खिलाफ 191 (2), 123, 64 (1), 127 (2), 115 (2), 352, 351 (3), 85, 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News