Jhansi News: बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

Jhansi News: मिशन शक्ति अभियान के तहत सीपरी बाजार में महिलाओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

Update:2026-11-29 22:07 IST

बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में बहू-बेटी सम्मेलन आय़ोजित किया गया। सम्मेलनों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति के नोडल प्रभारी एसपी सिटी प्रीति सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो दल की सदस्यों ने जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए।

सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह चौहान, मसीहागंज चौकी प्रभारी विनय कुमार, मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक वंदना कश्यप, कांस्टेबल सुशांत, कांस्टेबल अवधेश कुमार, महिला कांस्टेबल प्रीति मिश्रा, महिला कांस्टेबल पिंकी, महिला कांस्टेबल रेखा देवी द्वारा चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया।

सम्मेलन में दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि बाल विवाह दंडनीय अपराध है।

महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के तरीके भी बताए। इसके साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं के पंपलेट वितरित किए गए। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो दल की सदस्यों ने महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी। मिशन शक्ति केंद्र और परिवार परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए महिलाओं को कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। 

Tags:    

Similar News