झांसी: बबीना में 39 करोड़ से अधिक के शैक्षणिक भवन तैयार, 20 जर्जर स्कूलों का कायाकल्प

Jhansi News: विधायक राजीव सिंह पारीछा के प्रस्ताव पर बघौरा में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय और दुर्गापुर में राजकीय आईटीआई भवन का निर्माण पूर्ण।

Update:2026-11-28 21:44 IST

Jhansi News:  बबीना विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह "पारीछा" के प्रस्ताव पर वर्ष 2022 से 2026 के मध्य लोक निर्माण विभाग (भवन विंग) द्वारा क्षेत्र में 39 करोड़ 3 लाख 88 हजार रुपये (3903.88 लाख रुपये) की लागत से कुल 23 प्रमुख निर्माण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करा लिया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा मिलने लगी है।

प्रमुख उच्च एवं तकनीकी शिक्षा परियोजनाएं

विकास कार्यों की इस श्रृंखला में सबसे बड़ी परियोजना विकास खण्ड बबीना के ग्राम बघौरा में निर्मित 'मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय' (प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक) है, जिसे 2379.74 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त, युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम दुर्गापुर में 1145.69 लाख रुपये की लागत से राजकीय आई.टी.आई. (ITI) के नए भवन का निर्माण पूर्ण किया गया है। वहीं, राजकीय हाईस्कूल इमिलिया में भी 75.65 लाख रुपये की लागत से नवीन निर्माण कार्य कराया गया है।

तीन ब्लॉकों के 20 विद्यालयों का हुआ पुनर्निर्माण

बच्चों की सुरक्षा और बेहतर पठन-पाठन का माहौल सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों (बबीना, बड़ागाँव और चिरगाँव) के कुल 20 जर्जर विद्यालय भवनों का ध्वस्तीकरण कर उनका आधुनिक पुनर्निर्माण कराया गया है। प्रत्येक विद्यालय के पुनर्निर्माण पर 15.14 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई है।

ब्लॉकवार विवरण इस प्रकार है:

बबीना ब्लॉक (5 विद्यालय): प्रा.वि. गजगाँव, कम्पोजिट विद्यालय बैदोरा, कम्पोजिट विद्यालय टपरियन, प्रा.वि. कन्या गनेशपुरा तथा प्रा.वि. सैंयर।बड़ागाँव ब्लॉक (10 विद्यालय): प्रा.वि. बावल टांडा, प्रा.वि. गाँधीनगर, प्रा.वि. बेहटा पालर, प्रा.वि. तालरमन्ना, प्रा.वि. घुघुवां, नवीन प्रा.वि. बरुआसागर, प्रा.वि. धसायपुरा, कम्पोजिट वि. सिमरा, प्रा.वि. पहलगुवां तथा प्रा.वि. मवई गिर्द।चिरगाँव ब्लॉक (5 विद्यालय): प्रा.वि. बेहटा संत, प्रा.वि. बिद्री, प्रा.वि. मडगुंवा, उ.प्रा.वि. (1-8) अतपेई तथा प्रा.वि. पहाड़ी बुजुर्गजनप्रतिनिधि की इस पहल और लोक निर्माण विभाग द्वारा समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए गए इन निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।

बबीना विधायक राजीव सिंह "पारीछा" का वर्जन

किसी भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की नींव वहां की शिक्षा व्यवस्था पर टिकी होती है। हमारा संकल्प है कि बबीना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी अंचल में पढ़ने वाले हर बच्चे को सुरक्षित, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण वातावरण मिले। इसी उद्देश्य से वर्ष 2022 से 2026 के बीच 39 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से शिक्षा क्षेत्र के 23 बड़े निर्माण कार्य पूर्ण कराए गए हैं। बघौरा में निर्मित मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय और दुर्गापुर का राजकीय आईटीआई संस्थान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भरता में मील का पत्थर साबित होंगे। इसके साथ ही तीनों ब्लॉकों के 20 जर्जर विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराकर यह सुनिश्चित किया गया है कि हमारे नौनिहाल बिना किसी भय के सुरक्षित भवनों में शिक्षा ग्रहण करें। क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के यह कार्य निरंतर जारी रहेंगे।"

राजीव सिंह "पारीछा", विधायक, बबीना विधानसभा क्षेत्र (झाँसी)

Tags:    

Similar News