Jhansi: 60 करोड़ की लागत से बनेगा ओवरब्रिज, डीजल लोको शेड के पास रेलवे क्रॉसिंग जाम से मिलेगी राहत
Jhansi News: झांसी के डीजल लोको शेड के पास समपार फाटक संख्या 367 पर करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवरब्रिज बनाया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने एनसीआरईएस की मांग पर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Jhansi News
Jhansi News: एनसीआरईएस शाखा नंबर 5 के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि दल ने वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/डीजल झांसी से मुलाकात की।प्रतिनिधि मंडल ने डीजल शेड के कर्मचारियों की समस्याओं के साथ गेट बंद होने पर कर्मचारियों को आने जाने में आ रही असुविधा के निस्तारण के लिए चर्चा की ओर स्थाई वार्ता तंत्र में ब्रिज बनाने के मद पर चर्चा हुई ।
मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि डीजल लोको शेड जाने वाले कर्मचारियों ओर कर्मचारियों को शेड के मुख्य द्वार के सामने दो रेलवे क्रॉसिंग—एक मुंबई मेनलाइन और दूसरी मानिकपुर लाइन से होकर गुजरना पड़ता है । इन क्रॉसिंग्स पर समपार फाटक संख्या 367 पर अत्यधिक जाम मिलने से गेट अक्सर बंद रहने के कारण कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी आने-जाने में परेशानी होती है और कई बार अपने वाहन शेड के बाहर खड़े करने पड़ते हैं। इसके अलावा, फाटक बंद होने के दौरान आम लोगों के वाहनों की लंबी कतार लग जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है । इसलिए एनसीआरईएस की मंडलीय स्थाई वार्ता तंत्र की सभा के मद संख्या 34/2018 के द्वारा ओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई थी ।
गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन के द्वारा समपार फाटक संख्या 367 पर रोड ओवर ब्रिज बनाने के लिए फिजिबिलिटी सर्वे एवं विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का कार्य स्वीकृत कर जनरल अरेंजमेंट ड्रॉइंग तैयार होने के उपरांत ओवरब्रिज का कार्य वर्ष 2025–26 के लिए रेलवे बोर्ड प्रस्तावित किया गया था ।उन्होंने ने बताया कि मामला रेलवे बोर्ड जाने पर एनसीआरईएस के महामंत्री एवं एनएफआईआर के कोषाध्यक्ष आर पी सिंह ने इसको रेलवे बोर्ड स्तर पर कर्मचारी हित में इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखते इसकी स्वीकृति के लिए अधिक मजबूती से प्रस्तुत किया ओर रेलवे बोर्ड के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं ।
उन्होंने ने बताया कि ये ओवरब्रिज लगभग 60 करोड़ की लागत से बनेगा जो कि मंदिर के पास से उठेगा और पुलिया नंबर 9 ओर डीजल शेड में जायेगा जिससे शेड आने जाने वाले कर्मचारियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा इसके निर्माण का कार्य गति शक्ति द्वारा किया जाएगा । मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिंसी सिंह तोमर ने बताया कि इस उपलब्धि से शेड के सभी कर्मचारियों को अत्यधिक राहत मिली हैं ओर शेड के सभी कर्मचारियों ने महामंत्री श्री आर पी सिंह को धन्यवाद दिया ।इस दौरान विश्वास शर्मा ,मनीष पस्तोर ,धर्मेंद्र वर्मा,राकेश खरे,लोकेश यादव,सतीश यादव,राजेश अवस्थी,फरीद अहमद, महेश कुशवाहा, शैलेन्द्र रावत, प्रतीक तिवारी , राजबहादुर, सोनू आदि मौजूद रहे ।