सचिन का शतक, हिम्मत सिंह का पंजा... वर्कशॉप वैगन ने 147 रन से दर्ज की बड़ी जीत

Jhansi News: झांसी में अन्तरविभागीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में वर्कशॉप वैगन ने शानदार प्रदर्शन किया। सचिन के शतक और हिम्मत सिंह की गेंदबाजी ने सबको चौंकाया।

Update:2026-11-25 21:22 IST

Jhansi News: झांसी के सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित अन्तरविभागीय टी-20 कप के उद्घाटन मुकाबले में वर्कशॉप वैगन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनरल एडमिनिस्ट्रेशन को 147 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्कशॉप वैगन ने 212 रन बनाए, जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनरल एडमिनिस्ट्रेशन की टीम महज 65 रनों पर सिमट गई।

वर्कशाॅप वैगन की तरफ से सचिन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुये 52 गेंदो में 12 चैके और पाॅच छक्को की मदद से नाबाद 109 रनो की शानदार पारी खेली वही दादर अमान ने भी 48 बालों पाॅच चैके और तीन छक्को की मदद से नाबाद 64 रन बनाये वही अमित थापक ने 14 गेंदो पर 29 रन की ताबडतोड पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडमिन टीम मात्र 65 रनो पर ही ढेर हो गयी। जिसमें हर्ष ठाकुर ही 42 रन ही बना सके वर्कशाॅप टीम की ओर से हिम्मत सिंह ने 13 रन देकर पाॅच विकेट और अतुल सिंह ने 16 रन देकर 2 विकेट और अनिल जैकब ने 1 विकेट लिया।

इसके पूर्व मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा ट्राफी का अनावरण कर खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया उसके उपरान्त टाॅस कराकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री नंदीश शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री पी.पी. शर्मा, मुख्य कारखाना प्रबंधक झांसी श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कारखाना प्रबंधक सीएमएलआर श्री बृजेश कुमार पांडेय, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री जितेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री अमन वर्मा एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री सत्य साधन सिंह, भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री अबू हसन अंसारी एवं श्री अजय दीक्षित, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रेलवे स्टेशन झांसी श्री विनोद कुमार सिंह, एससीएसटी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री सतपाल सिंह एवं मंडल सचिव श्री वीरेंद्र अहिरवार, श्री रोहित साहू भी उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियो की आगवानी तथा सचिव रिपोर्ट रेल संस्थान सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में खेलों को आपसी सौहार्द, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। मैच समाप्ति के उपरान्त मैन ऑफ द मैच सचिन शिवहरे एवं हिम्मत सिंह को पाॅच विकेट के लिए माउण्टलिट्रा जी स्कूल के निदेशक डा0 रोहित पाण्डेय जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मो0 सईद, बृजेन्द यादव, शरीफ खान, सोहेल खान, हाफिज खान, उदयपाल सिंह, इन्द्रपाल सिंह, मयंक वर्मा, जितेन्द्र रायकवार, राजेश, रामसेवक, अमित यादव, विक्रान्त दुवे, अरविन्द कुमार, धर्मेन्द्र साहू, एवं टूर्नामेन्ट सचिव नीरज वर्मा जी उपस्थित रहे। इस आयोजन का संचालन आफाक अहमद एवं आये हुये सभी अतिथियो एवं खिलाडियो का आभार रेल संस्थान उपाध्यक्ष शोभाराम राय ने व्यक्त किया

Tags:    

Similar News