Jhansi झांसी में जीआरपी ने लौटाए 45.18 लाख के 251 गुमशुदा मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी

Jhansi News: झांसी जीआरपी ने सर्विलांस सेल की मदद से बरामद किए 45.18 लाख के 251 गुमशुदा मोबाइल फोन, असली मालिकों को लौटाए

Update:2026-11-27 22:53 IST

Jhansi News:  मोबाइल चोरी या गुम होना आजकल आम बात हो गयी है। मोबाइल खोने से लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ निजी और गोपनीय डाटा के गलत हाथों में जाने से की चिंता भी रहती है। एेसे मेंराजकीय रेलवे पुलिस द्वारा बरामद किया गया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बताते हैं कि राजकीय रेलवे पुलिस ने साल 2026 में 975 मोबाइल सर्विलांस सेल की मदद सेढूंढ निकाले। मोबाइल फोनों की कीमत एक करोड़ 24 लाख 75 हजार रुपये है।

पुलिसअधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झांसी में खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत सर्विलांस साइबर सेल टीमों का गठन किया गया। अभियान के तहत 45 लाख 18 हजार रुपए के 251 मोबाइल लोगों को वापस लौटाए गए। रेलवे पुलिस ने नए साल के जश्न में मोबाइल सावधानी पूर्वक संभाल कर रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि सावधानी के बावजूद मोबाइल गुमशुदा होने पर मोबाइल एप लोगों की सेवा में हाजिर है।

251 मोबाइल असली मालिकों को लौटाए गए

मोबाइल मिलने पर लोगों ने राजकीय रेलवे पुलिस का धन्यवाद किया। पीड़ितों ने बताया कि मोबाइल मिलने पर भरोसा छोड़़ दिया। उन्होंने एक बार फिर हाथ में गुमशुदा मोबाइल के आने पर खुशी जताई। एसपी रेलवे का कहना है कि मोबाइल ढूंढने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। मिलने के साथ लोगों को सूचना दी जाएगी। राजकीय रेलवे पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 251 मोबाइल लोगों को सौंप दिए। बता दें कि सर्विलांस टीम प्रभारी बृजेंद्रसिंह, मुख्य आरक्षी जगदीश चंद्र,कांस्टेबल आकाश गंगवार और ठाकुर प्रसाद की टीम ने कई महीनों की मेहनत के बाद फोन बरामद किए। लोगों ने राजकीय रेलवे पुलिस का आभार प्रकट किया।

साल 2026 जाने के पहले मिला तोहफा

खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को लौटाने के इस अभियान ने न केवल नागरिकों को उनकी बहूमूल्य वस्तुएं लौटाई है,बल्कि उनका मानसिक शांति और महत्वपूर्ण डेटा की सुरक्षा सुनिश्चिक की है। मोबाइल फोनों की वापसी ने नागरिकों के लिए खास बना दिया। कई नागरिकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन वापस मिलेगा,लेकिन रेलवे पुलिस की इस पहल ने उनके मन में नया विश्वास जगाया।

पूर्व में बरामदगी

जीआरपी अनुभाग झांसी पुलिसने वर्ष 2026 मेंअबतक-खोए हुए मोबाइल फोन (कीमत एक करोड़ 24 लाख 75 हजार रुपए) के बरामद किए है। 9 जनवरी2026 को 170 मोबाइल फोन,24 मार्च 2026को 227व 25 मई 2026 को 218 मोबाइल फोन व 1 सितंबर 2026 को 360 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को लौटाए गए हैं।

Tags:    

Similar News