Jhansi News: झांसी में सट्टा कारोबार का खुलासा: 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
Jhansi News: झांसी के नवाबाद थाना पुलिस ने सट्टा कारोबार में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अरुण यादव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 9 चेकबुक बरामद की गईं, जबकि कई अन्य आरोपी फरार हैं।
Jhansi News: नवाबाद थाने की पुलिस ने सट्टे के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जबकि कुछ लोग भाग गए। इसके पास से मोबाइल फोन व आठ चेकबुक बरामद की है।पुलिस के मुताबिक शिवपुरी के थाना दिनारा के ग्राम सेमरा निलासी अरुण यादव को क्राफ्ट मेला मैदान स्थित मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन एवं 09 अदद चेक बुक बरामद की गई। जबकि सदर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा निवासी सत्येन्द्र यादव, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा निवासी धमेन्द्र साहू, बनारस के अस्सी घाट निवासी हर्ष साहू, दतिया के पट्ठापुरा निवासी निशान्त यादव उर्फ रोलेक्स, बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बैदोरा निवासी अंकित यादव, नीलेश यादव, कुलदीप दिवाकर व बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी निवासी अभिषेक यादव की तलाश की जा रही है।
जेल मैं बैरक की बजाये अस्पताल के पलंग पर आराम फरमाता हाई प्रोफाइल अपराधी?
झांसी। पुलिस के ऑपरेशन - 720 के अंतर्गत 100 करोड़ के सट्टा समेत लूट और 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगने के आरोप मैं जेल भेजे गए एक हाई प्रोफाइल अपराधी के जेल की बैरक की बजाये जेल अस्पताल के पलंग पर आराम फरमाने की चर्चा है इन दिनों फैली है और हर कोई इस पर आश्चर्य जता रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले दिनों 3-3 महंगी लक्जरी गाड़ियों मैं बाउंसर की फ़ौज के घेरे मैं घूमने वाले उक्त हाई प्रोफाइल अपराधी पैसों की दम पर जेल पहुँचते ही बीमार हो गया और सीने मैं दर्द और बेचैनी का बहाना बनाकर अस्पताल मैं एसी के बीच पलंग पर सो रहा है।