Jhansi News: अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़े

Jhansi Police Action News: एरच थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय सटोरिया गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और सात मोबाइल फोन, लैपटॉप व कैश बरामद किया

Update:2026-05-23 20:17 IST

Jhansi News: एरच थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय सटोरिया गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सात मोबाइल फोन, लैपटॉप व कैश बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से उनको जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी देहात डॉ अरविन्द कुमार के निर्देशन में एरच थाना पुलिस ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले युवकों की धरपकड़ कर रही थी, तभी सूचना मिली कि ग्वालियर में सट्टा खिलाने वाले दो युवक गांव में आए हैं। यहां पर वह ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे हैं। यह अंतरराज्यीय सटोरिया गैंग है। इस सूचना पर गई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक एरच थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआ निवासी धर्मेंन्द्र कुमार वर्मा और ग्वालियर के थाना महाराजपुरा के 58 एच ब्लाक दीनदयाल नगर में रहने वाले अजय पाल वर्मा को ग्राम हरदुआ से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक लैपटाप व सात मोबाइल फोन, जामा तलाशी से 4500/ रु0 बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन एप एवं मोबाइल फोन के माध्यम से हार-जीत की रकम लगाकर अवैध लाभ कमाते हैं।

इस टीम को मिली है सफलता

एरच थाना प्रभारी रुपेश कुमार, उपनिरीक्षक राजीवकांत, उपनिरीक्षक आशीष सिंह, आरक्षी रुकमंगल सिंह, आरक्षी नितिन कुमार, रिक्रूट आरक्षी उमेश मौर्या, कृष्णा शामिल रहे है।

Tags:    

Similar News