Kanpur Dehat: 2027 चुनाव से पहले एक्शन में कांग्रेस, कानपुर देहात पहुंचे अनिल चौधरी और बृजलाल खाबरी

Kanpur Dehat News: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान तेज किया, अनिल चौधरी और बृजलाल खाबरी कानपुर देहात पहुंचे।

Update:2026-08-11 21:38 IST

Kanpur Dehat News 

Kanpur Dehat News: ​उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी सांगठनिक जमीन मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने भी प्रदेश में अपने संगठन को धार देने के लिए बड़े स्तर पर 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत की है।

​हाईकमान के निर्देश पर जिलों में वरिष्ठ नेताओं को ऑब्जर्वर बनाकर भेजा जा रहा है। इसी रणनीति के तहत आज दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कानपुर देहात के ऑब्जर्वर अनिल चौधरी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजलाल खाबरी कानपुर देहात पहुंचे, जहां स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

​जनपद कानपुर देहात के माती स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे अनिल चौधरी और बृजलाल खाबरी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। दोनों नेताओं ने 'संगठन सृजन अभियान' का औपचारिक आगाज करते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक की। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने बताया कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कैडर खड़ा किया जा रहा है।

​हाल ही में जिले में वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष के बीच उभरे खींचतान के सवाल पर ऑब्जर्वर अनिल चौधरी ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि "कांग्रेस एक परिवार की तरह है। परिवार में विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन कोई आपसी मतभेद या विवाद नहीं है।" उन्होंने दावा किया कि पूरी पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनावों में बीजेपी का मुकाबला करेगी।

​अनिल चौधरी (ऑब्जर्वर - कानपुर देहात / पूर्व अध्यक्ष - दिल्ली कांग्रेस)

"कांग्रेस पार्टी हाईकमान के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत आज हम कानपुर देहात पहुंचे हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है, कांग्रेस एक परिवार है और हम सब मिलकर 2027 में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे..."

Tags:    

Similar News