Kanpur Dehat News: ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में निकला मरा चूहे का बच्चा, राजपुर में मचा हड़कंप

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के राजपुर में ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मरा चूहे का बच्चा मिलने से हड़कंप, उपभोक्ता ने खाद्य विभाग से जांच की मांग की।

Update:2026-08-20 14:47 IST

Kanpur Dehat News

Kanpur Dehat News: राजपुर कस्बे में खाद्य सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक किराना दुकान से खरीदे गए प्रतिष्ठित कंपनी के नमकीन यानी दालमोंठ के पैकेट में मरा हुआ चूहे का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद उपभोक्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कर संबंधित कंपनी और विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

80 रुपये का नमकीन पैकेट खरीदकर दुकान के सामने खाने लगे

नई बस्ती निवासी जावेद खां के मुताबिक, बुधवार को उन्होंने मुगल रोड किनारे स्थित एक किराना दुकान से बच्चों के लिए 80 रुपये का नमकीन पैकेट खरीदा था। दुकान के सामने बैठकर उन्होंने जैसे ही पैकेट खोला और नमकीन खाना शुरू किया, उनकी नजर पैकेट के अंदर पड़े मरे हुए चूहे के बच्चे पर पड़ी।चूहे का बच्चा देखते ही जावेद और आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

नमकीन खाने से पहले दिखा मरा हुआ चूहा

उपभोक्ता का कहना है कि गनीमत रही कि नमकीन खाने के दौरान उनकी नजर पैकेट के अंदर पड़े चूहे के बच्चे पर पड़ गई। यदि समय रहते यह दिखाई नहीं देता और नमकीन का सेवन कर लिया जाता तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था।घटना के बाद खाद्य उत्पाद की गुणवत्ता और पैकेजिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की है।

कंपनी और दुकानदार पर कार्रवाई की मांग

मामले की जानकारी सामने आने के बाद उपभोक्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग से तत्काल जांच की मांग की है। साथ ही संबंधित नमकीन कंपनी और विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि नमकीन के पैकेट में मरा हुआ चूहे का बच्चा किस तरह पहुंचा और इस मामले में जिम्मेदारी किसकी बनती है।

पैकेट में चूहा कैसे पहुंचा, जांच का इंतजार

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पैकिंग के दौरान नमकीन के पैकेट के अंदर चूहे का बच्चा कैसे पहुंचा? क्या पैकिंग यूनिट में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया या फिर पैकेट के साथ किसी स्तर पर छेड़छाड़ हुई?

फिलहाल उपभोक्ता की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच का इंतजार है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:    

Similar News