Kanpur Dehat News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत; चालक मौके से फरार
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जान चली गई, जबकि चालक वाहन समेत मौके से चला गया। पुलिस जांच में जुटी है।
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत; चालक मौके से फरार (Photo- Newstrack)
Kanpur Dehat News: हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा हाईवे पर गांव उमरावपुर के पास शनिवार और रविवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नोएडा से उन्नाव जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि ढाई साल के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
उन्नाव में गमी में शामिल होने जा रहे थे सात लोग
बताया गया कि नोएडा के एकमूर्ति इलाके से सात लोग कार में सवार होकर उन्नाव में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। कार रामजी उम्र 26 वर्ष पुत्र संजय पाल उर्फ पप्पू निवासी गांव कलोली, थाना कछवाना, जिला हरदोई चला रहे थे। कार में रामजी के अलावा अवधेश उम्र 62 वर्ष पुत्र रामस्नेही निवासी अलापुर कोट, थाना मल्लना, जिला हरदोई, जगतपाल उम्र 50 वर्ष पुत्र पुत्तीलाल, राजीव कुमार उम्र 33 वर्ष निवासी मीरापुर, थाना बांगरमऊ, उनकी पत्नी गोल्डी उम्र 30 वर्ष, बेटा नक्श उम्र ढाई वर्ष और माया उम्र 35 वर्ष पत्नी नेकपाल सवार थीं।
तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी
कार जब सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरावपुर के पास एटा हाईवे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार रामजी, अवधेश और जगतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजीव कुमार, गोल्डी, उनके ढाई साल के बेटे नक्श और माया घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायलों को सिकंदराराऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों और घायलों के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गए
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों और घायलों के रिश्तेदार राजकिशोर निवासी नोएडा ने बताया कि सभी लोग वर्तमान में नोएडा में रह रहे थे। उन्नाव में एक गमी में शामिल होने के लिए सभी लोग कार से जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मृतकों और घायलों के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन तीनों मृतकों के शव अपने साथ घर ले गए। अस्पताल में भर्ती घायल भी उनके साथ चले गए।
एसपी ने झपकी आने की जताई संभावना
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आज सुबह करीब तीन बजे एक कार नोएडा से हरदोई जा रही थी। संभवतः ड्राइवर को झपकी आने के कारण कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार में एक बच्चे सहित सात लोग सवार थे। एक बच्चे सहित चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की जान जा चुकी थी। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।