Lakhimpur Kheri News :डीएम अंजनी कुमार सिंह सख्त, कृषक दुर्घटना योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Lakhimpur Kheri News : डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा कर पात्र परिवारों को हर हाल में लाभ देने के निर्देश दिए।

Update:2026-05-27 20:20 IST

Lakhimpur Kheri News 

Lakhimpur Kheri News : डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में "मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना" में प्राप्त दावे की विस्तृत समीक्षा की, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह मौजूद रहे। वही अन्य एसडीएम वर्चुअल शामिल हुए।

डीएम ने तहसीलवार दावों की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब किए और स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परिवारों की आजीविका कृषि या खेतिहर मजदूरी पर आधारित है और जिनकी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ हर हाल में मिले।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यह शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों और खेतिहर मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसलिए एक भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।उन्होंने तहसील से प्राप्त रिपोर्टों की भी विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी एसडीएम नियमित मॉनिटरिंग करें तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

Tags:    

Similar News