Lakhimpur Kheri News: निर्माणाधीन कच्ची दीवार गिरी, झोपड़ी पर सो रहे परिवार के लोग मलबे में दबे

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के ईशानगर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में निर्माणाधीन कच्ची दीवार देर रात झोपड़ी पर गिर गई। हादसे के समय परिवार झोपड़ी में सो रहा था और मलबे में दब गया। पुलिस व ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया।

Update:2026-08-03 12:37 IST

Lakhimpur Kheri New(Photo-Social Media)

Lakhimpur Kheri News: ईशानगर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में रविवारकी देर रात निर्माणाधीन कच्ची दीवार भरभराकर पड़ोसी की झोपड़ी पर गिर गई। हादसे के समय झोपड़ी में सो रहा परिवार मलबे में दब गया। चीख पुकार सुन पहुचे ग्रामीणों ने तत्काल मोर्चासंभाल कर राहत कार्य चलाकर चारों को बाहर निकाला। घायलों में मां और 10 वर्षीय बेटे की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अशोक कुमार अपनी पुरानी दीवार की मरम्मत करा रहे थे। रविवार रात करीब नौ बजे अचानक दीवार का संतुलन बिगड़ गया और वह पड़ोसी विक्रम लाल की झोपड़ी पर गिर गई। उस समय झोपड़ी में माधुरी, उनके पुत्र विराज 10 और राज 8 सो रहे थे, जबकि विक्रम लाल झोपड़ी के किनारे लेटे हुए थे। दीवार गिरते ही झोपड़ी ढह गई और चारों मलबे में दब गए।

तेज धमाके और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिना देर किए हाथों और फावड़ों की मदद से मलबा हटाया तथा काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खमरिया पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही खमरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने माधुरी और उनके पुत्र विराज की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों का उपचार जारी है। वहीं, विक्रम लाल और राज को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार सीएचसी में कराया गया।

Tags:    

Similar News