Lakhimpur Kheri News: नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में बदहाल सड़क और जलभराव से लोग परेशान

Lakhimpur Kheri News: पलिया कलां के मोहल्ला रंगरेजान-2 में गहरे गड्ढों और जलभराव से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व राहगीरों की जान जोखिम में, लोग बोले- जल्द हो मरम्मत।

Update:2026-08-04 10:22 IST

Lakhimpur Kheri Palia Kalan News

Lakhimpur Kheri News: नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में बदहाल सड़क और जलभराव लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन समस्या के समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। सड़क के किनारे जलभराव और टूटी इंटरलॉकिंग के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।

मोहल्ले वासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद न तो गड्ढों की मरम्मत कराई गई और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई। लोगों में नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता को लेकर भारी नाराजगी है।

क्षेत्रवासियों की मांग है कि नगर पालिका तत्काल सड़क की मरम्मत कराए, गहरे गड्ढों को भरवाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले इस गंभीर समस्या का समाधान हो सके।

Tags:    

Similar News