Lakhimpur Kheri News: पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे विधायक रोमी साहनी, ₹50 हजार की आर्थिक सहायता दी
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ₹50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
Lakhimpur Kheri News(Photo-Social Media)
Lakhimpur Kheri News: पलिया कला से तीसरी बार विधायक विधायक रहे हरविंदर शाहनी उर्फ़ रोमी शाहनी अपनी पूरी विधानसभा क्षेत्र में समाज सेवा और पीड़ितों की मदद के लिए जाने जाते हैं सड़क दुर्घटना हो या अग्निकांड या किसी गरीब की बेटी की शादी हरविंदर साहनी अपने निजी कोष से पीड़ित ऑन की मदद बराबर करते आ रहे हैं जिससे क्षेत्र की जनता का लगाओ उनके प्रति बढ़ता जा रहा है इसी क्रम में हाल ही में हुई एक सड़क दुर्घटना में असमय ही मृत्यु के गाल में समय युवक के परिजनों से मिलने रोमी साहनी उनके निवास पहुंचे
ग्राम बिजोरिया में हुए सड़क हादसे में मृतक सेवकराम चौहान के परिजनों एवं घायलों से मिलने विधायक रोमी साहनी पहुंचे। उन्होंने मृतक सेवकराम चौहान पुत्र सियाराम की पत्नी प्रेमा देवी को तत्काल ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार के लिए भी ₹25,000 की सहायता दी।
इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें हर संभव सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार से भी आर्थिक सहायता दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा और भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की जाएगी। विधायक ने कहा, "हर गरीब परिवार मेरा अपना परिवार है। दुख की इस घड़ी में मैं हमेशा उनके साथ खड़ा हूं।" विधायक के इस मानवीय सहयोग पर ग्राम बिजोरिया के ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया और उनके संवेदनशील व्यवहार की सराहना की।