Lalitpur Viral Video: इश्क का हुआ ऐसा अंत! बस स्टैंड पर सास ने बहू के प्रेमी को जड़ दिए 51 चप्पल

Lalitpur Viral Video: ललितपुर बस स्टैंड पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां सास ने बहू के प्रेमी को 2 मिनट 11 सेकंड में 51 चप्पल मार दिए। प्रेमी के साथ भाग रही बहू को परिवार ने पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Update:2026-05-25 18:23 IST

Lalitpur Viral Video: ललितपुर के बस स्टैंड पर सोमवार सुबह जमकर हंगामा देखने को मिला। यहां एक महिला अपने कथित प्रेमी के साथ कहीं जाने की तैयारी में थी, तभी उसके ससुराल वाले वहां पहुंच गए। इसके बाद बस स्टैंड पर काफी देर तक विवाद और मारपीट होती रही। बता दें कि सास ने बहू के प्रेमी को 2 मिनट 11 सेकंड में लगातार 51 चप्पल मारे।मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला सोमवार सुबह करीब 10 बजे का है। घटना के दौरान बस स्टैंड पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

परिवार वालों को लगी भनक

जानकारी के अनुसार, जाखलौन क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता अपने घर से चुपचाप निकलकर प्रेमी के साथ ललितपुर बस स्टैंड पहुंची थी। दोनों वहां से किसी दूसरी जगह जाने की तैयारी में थे। इसी बीच महिला के पति और सास को इसकी जानकारी मिल गई। दोनों ने उनका पीछा किया और करीब 22 किलोमीटर दूर बस स्टैंड पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया।

बस से उतारकर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला की सास ने पहले युवक को बस से नीचे उतारा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। गुस्से में महिला की सास ने युवक को पकड़कर चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। बस स्टैंड पर मौजूद लोग यह सब देखते रहे और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए।

पति ने पत्नी से भी की मारपीट

हंगामे के दौरान विवाहिता अपने प्रेमी का बचाव करती दिखाई दी। इस पर उसका पति भी गुस्से में आ गया और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति ने पत्नी के साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान बस स्टैंड पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। लोग इकट्ठा होकर पूरे मामले को देखते रहे। करीब एक घंटे तक वहां हंगामा चलता रहा।

एक बच्चे की मां है महिला

स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी और वह एक बच्चे की मां भी है। बताया जा रहा है कि वह बच्चे को घर पर छोड़कर प्रेमी के साथ गई थी। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस

हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और ससुराल पक्ष के लोगों को अपने साथ चौकी ले जाकर पूछताछ शुरू की। फिलहाल मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बस स्टैंड पर हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ और विवाद साफ देखा जा सकता है।

Tags:    

Similar News