Lucknow News: केजीएमयू में चल रही है समाजवादी रसोई, किरणमय नंदा ने किया भोजन वितरण

Lucknow News: किरणमय नंदा ने कहा कि 'समाजवादी रसोई बहुत अच्छा कार्य कर रही है। गरीबों का पेट भरना पुण्य का काम है।';

Written By :  Shashwat Mishra
facebook icontwitter iconauthor icon
Published By :  Dharmendra Singh
Update:2021-06-24 21:30 IST
Samajwadi Rasoi

जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट देते किरणमय नंदा (फोटो: सोशल मीडिया)

  • whatsapp icon

Lucknow News: गुरुवार को समाजवादी रसोई के माध्यम से सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा ने भोजन वितरण किया। केजीएमयू के ट्रामा सेंटर व अन्य जगहों पर गरीबों एवं जरूरतमंदों में भोजन वितरण किया गया। किरणमय नंदा ने कहा कि 'समाजवादी रसोई बहुत अच्छा कार्य कर रही है। गरीबों का पेट भरना पुण्य का काम है।'

उन्होंने कहा कि सरकार का काम विपक्ष में रहकर भी सपा ही कर रही है। योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। प्रदेश में जंगलराज चल रहा है, जनता को असहाय छोड़ दिया गया है। इस सरकार के दिन पूरे होने वाले हैं। जनता का मूड अखिलेश यादव के पक्ष में है।



 


उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी और अखिलेश यादव एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। अस्पताल में मरीजों व तिमारदारों में खाना बांटा गया। सेवा में सपा की गाड़ी रोज की तरह ही ट्रामा पहुंची। इस मौके पर रसोई संचालक एवं समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव व पूर्व राज्य मंत्री ऊ०प्र० सरकार निसार खान मौजूद रहे।
बता दें कि 2 हफ्तों से ज्यादा समय से चल रही सामाजवादी रसोई अब तक हजारों लोगों को खाना खिला चुकी है। इसकी शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में विकास यादव द्वारा की गई थी। सेवा में सपा के नारे के साथ रसोई को निरंतर चलाने का संकल्प लिया गया है।


Tags:    

Similar News