'बच के रहना रे बाबा..' देश में गुलाबी ठंड की एंट्री! दिल्ली में कोहरा तो... यूपी में वर्षा के आसार
UP Weather Today: इस वक़्त पूरे देश में वर्षा का दौर अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है, लेकिन दक्षिण भारत में अगले दो दिनों तक भारी वर्षा का अलर्ट है। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण रफ़्तार से बढ़ रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा।
UP Weather Today (photo: social media)
UP Weather Today: पूरे देश में वर्षा का लगग समाप्त हो चुकी है। देश के कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने भी एंट्री कर ली है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में सुबह-शाम अच्छी-खासी ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि, अगले दो दिनों तक दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भारी से भारी वर्षा होने के आसार है। मौसम विभाग ने इसकी अलर्ट जारी जारी किया है। IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, जिस कारण मौसम में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। देखा जाए दिवाली के बाद से ही दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के कारण हालत ख़राब होना शुरू हो गए हैं।
दिल्ली-NCR में आज कल कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। दिन का तापमान 32–34°C और रात का तापमान 19–21°C के बीच रह सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन आसमान साफ रहेगा। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आगामी 25 अक्टूबर 2025 तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभव है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। वहीँ, आज उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, जिसमें अधिकांश क्षेत्रों में शुष्क और गर्म मौसम की संभावना है। इस के साथ लखनऊ में दिन का तापमान लगभग 33°C और रात का तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे हल्की ठंडक का अनुभव होगा। वर्षा की संभावना न के बराबर है, और आर्द्रता का स्तर भी सामान्य रहेगा।
लखनऊ में आज मौसम का हाल संक्षेप में
तापमान: दिन में अधिकतम तापमान लगभग 33°C और रात में न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की संभावना है।
वर्षा: वर्षा की संभावना बहुत कम है।
आर्द्रता: आर्द्रता का स्तर सामान्य रहेगा, जिससे मौसम में हल्की ठंडक का अनुभव होगा।
हवा: हवा की गति हल्की रहेगी, जिससे वातावरण में ताजगी बनी रहेगी।
उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों का मौसम कैसा रहेगा ?
राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा, और तापमान सामान्य रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना हो सकती है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा की कोई महत्वपूर्ण संभावना नहीं है।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें, विशेषकर दिन के समय में। हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, और यदि बाहर निकलें तो सनस्क्रीन का उपयोग करें। रात के समय हल्की ठंडक को देखते हुए एक हल्की जैकेट या स्वेटर साथ रखें। कुल मिलाकर, 24 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से लखनऊ में मौसम सामान्य रहेगा, जिसमें हल्की ठंडक और शुष्क मौसम का अनुभव होगा।
ऐसे ही मौसम से सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।