UP PCS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 पीसीएस अफसर इधर से उधर
UP PCS Transfer: शासन ने एक साथ 41 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। इस फेरबदल में अधिकतर एसडीएम शामिल हैं।;
up pcs transfer
UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ तबादला एक्सप्रेस चल रही है। इसी क्रम में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। शासन ने एक साथ 41 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। इस फेरबदल में अधिकतर एसडीएम शामिल हैं। नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देवरिया गौरव श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) सिद्धार्थनगर में नई तैनाती दी गयी है।
ममता मालवीय अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ को अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। जैनेंद्र सिंह उपनिदेशक मंडी परिषद लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देवरिया, दिनेश अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बरेली को मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ, पूर्णिमा सिंह उपनिदेशक यूपी प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बरेली, भानु प्रताप यादव संयुक्त निदेशक पिछड़ वर्ग कलयाण निदेशालय को अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल, अतुल कुमार द्वितीय अपर नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल, राजीव पांडेय अपर आयुक्त बस्ती मंडल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) इटावा के पद पर तैनाती दी गयी है।
वहीं सहायक नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी मनोज कुमार तिवारी को अपर आयुक्त बस्ती मंडल, उपजिलाधिकारी बस्ती विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद, उप जिलाधिकारी आगरा संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) प्रयागराज, विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद ज्ञानेश्वर प्रसाद को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)मैनपुरी, उपजिलाधिकारी हमीरपुर खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सीतापुर, उपजिलाधिकारी प्रतापगढ़ भारत राम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बुलंदशहर, उपजिलाधिकारी वाराणसी अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ललितपुर, उपजिलाधिकारी अयोध्या संदीप कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं, उपजिलाधिकारी कानपुर नगर जंग बहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रामपुर, उपजिलाधिकारी जौनपुर ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सिद्धार्थनगर, उपजिलाधिकारी संतकबीरनगर रमेश चंद्र को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सोनभद्र, उपजिलाधिकारी वाराणसी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) औरैया, उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एटा के पद पर भेजा गया है।
इसी तरह उपजिलाधिकारी हमीरपुर राजेश चंद्र को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मेरठ, उपजिलाधिकारी बाराबंकी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहारनपुर, उपजिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कासगंज, उपजिलाधिकारी गोंडा सुषील कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मुजफ्फरनगर, उपजिलाधिकारी प्रयागराज जयजीत सिंह हौरा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महाराजगंज, उपजिलाधिकारी प्रतापगढ़ जितेंद्र पाल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मुरादाबाद, उपजिलाधिकारी अमेठी दिग्विजय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर देहात,उपजिलाधिकारी आगरा रतन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंदौली, उपजिलाधिकारी गाजियाबाद चंद्रेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संतकबीरनगर, उपजिलाधिकारी प्रयागराज योगेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) जालौन, उपजिलाधिकारी सीतापुर अनिल कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखीमपुर खीरी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बहराइच दिनेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) फर्रूखाबाद, उपजिलाधिकारी मऊ अशोक कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रावस्ती, उपजिलाधिकारी अंबेडकरनगर सौरभ शुक्ला को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पीलीभीत में तैनाती दी गयी है।
वहीं उपजिलाधिकारी फिरोजाबाद रंजीत कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अंबेडकरनगर, उपजिलाधिकारी बरेली देश दीपक सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली, उपजिलाधिकारी फर्रूखाबाद संजय कुमार सिंह को उपनिदेशक मंडी परिषद लखनऊ, उपजिलाधिकारी हापुड़ लवी त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ, उपजिलाधिकारी रायबरेली आशुतोष कुमार राय को अपर नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद और उपजिलाधिकारी देवरिया अंगद यादव को उपजिलाधिकारी बुलंदशहर के पद का दायित्व सौंपा गया है।