लखनऊ में बनने जा रहा 2.3 KM लंबा फ्लाईओवर! 10 लाख लोगों की ज़िंदगी होगी आसान, गोमतीनगर से सुल्तानपुर रोड तक सीधी कनेक्टिविटी!

Lucknow News: यह फ्लाईओवर लोहिया पथ को सुल्तानपुर रोड से जोड़ेने का काम करेगा, जिससे लगभग 10 लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Update:2025-11-10 15:43 IST

Lucknow News (photo: social media)

Lucknow News: लखनऊवासियों के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को ख़त्म करने और लोगों की आवाजाही को और सरल बनाने के लिए अब 2.3 किलोमीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर बनने जा रहा है। यह फ्लाईओवर लोहिया पथ को सुल्तानपुर रोड से जोड़ेने का काम करेगा, जिससे लगभग 10 लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) की देखरेख में किया जाएगा। परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक दबाव को कम करना और लोहिया पथ, विभूति खंड, और गोमतीनगर एक्सटेंशन जैसे क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देना है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के निर्माण से फन मॉल चौराहा, विभूति खंड, और सुल्तानपुर रोड की तरफ़ जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक की दिक्कत में कमी आएगी। अभी तक इन इलाकों में सुबह और शाम के समय हजारों वाहन फंस जाते हैं, जिससे लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर के निर्माण पर करोड़ों रुपये की लागत आएगी और परियोजना को अगले दो सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ट्रैफिक डायवर्जन की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि आम जनता को कम से कम समस्या हो।

शहरी विकास विशेषज्ञों का कहना है कि यह फ्लाईओवर न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाएगा, बल्कि गोमतीनगर से सुल्तानपुर रोड की दूरी और यात्रा समय दोनों को कम कर देगा। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

सरकार की योजना

राज्य सरकार का लक्ष्य लखनऊ को उत्तर भारत के सबसे एडवांस्ड और ट्रैफिक-फ्री शहरों में शामिल करना है। इसी कड़ी में हाल के सालों में हुसैनगंज, नाका हिंडोला, और अलीगंज जैसे इलाकों में भी कई फ्लाईओवर और अंडरपास परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

गोमतीनगर और विभूति खंड के निवासियों ने इस परियोजना का दिल खोलकर स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह फ्लाईओवर बनने के बाद लोहिया पथ से सुल्तानपुर रोड की यात्रा मिनटों में पूरी हो सकेगी और जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

Tags:    

Similar News