Lucknow News : लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर, सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

Lucknow News : लखनऊ के अलीगंज में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए, सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Update:2026-05-10 09:50 IST

Lucknow Poster Controversy News

Lucknow News : लखनऊ में एक बार फिर पोस्टर राजनीति ने हड़कंप मचा दिया है। अलीगंज के कपूरथला, पुरनिया समेत आसपास के कई इलाकों में देर रात विवादित पोस्टर लगाए गए, जिनमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। पोस्टरों पर “कटिया चोर भैया” जैसे आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं, जिससे सपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

पोस्टरों में यह भी लिखा गया है कि “अब अखबारों ने भी अखिलेश को बताया बिजली चोर”, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया। सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराते हुए जगह-जगह लगे पोस्टरों को फाड़ना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने इसे बेहद घटिया राजनीति बताते हुए विरोधियों पर जानबूझकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। अलीगंज के कपूरथला में लगे पोस्टर को समाजवादी पार्टी के युवा नेता शैलेंद्र वर्मा ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए पोस्टरों को फाड़ दिया है।

Tags:    

Similar News