हजरतगंज में बेकाबू हुई कार! कई वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग, ट्रैफिक पुलिस ने दबोचा चालक

हजरतगंज चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी, पुलिस ने पकड़ा।

Update:2025-09-11 19:50 IST

Lucknow News: राजधानी लखनऊ की सड़कों पर वाहनों का कहर अक्सर देखने को मिल जाता है। जिसके चलते कई दफे लोग ऐसे वाहनों की चपेट में आकर हाथों का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में देखने को मिला, जहां सिविल चौराहे पर तेज रफ्तार एक आई-10 कार ने अचानक पांच गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए फुटपाथ की ओर भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बताया जाता है कि कार में तीन युवक सवार थे और ड्राइवर की पहचान खदरा के रहने वाले आदर्श श्रीवास्तव निवासी खदरा के रूप में हुई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सुनील यादव ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और कार का पीछा कर युवकों को हजरतगंज चौराहे पर पकड़ लिया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और चालक का मेडिकल कराया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि वह नशे में था या नहीं।

सिविल चौराहे के पास हुई घटना, बेकाबू कार ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हजरतगंज के व्यस्त सिविल चौराहे पर शनिवार को एक बेकाबू आई-10 कार ने कुछ ही मिनटों में पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। गाड़ियों के बीच अचानक घुसी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सड़क किनारे भागना पड़ा। हादसे के दौरान वहां मौजूद दर्जनों लोग बाल-बाल बचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार पूरी तरह से नियंत्रण खो चुकी थी और ऐसा लग रहा था मानो ड्राइवर नशे में हो। गाड़ियों को हुई क्षति और मौके पर मची अफरातफरी से ट्रैफिक भी कई घंटों तक प्रभावित रहा।

ट्रैफिक पुलिस का साहस दिखाते हुए आरोपी को दबोचा

मौके पर मौजूद ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सुनील यादव ने बिना देर किए बेकाबू कार का पीछा किया और हजरतगंज चौराहे पर युवकों को पकड़ लिया। इस साहसिक कदम से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने कार (UP31CE2414) को जब्त कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि चालक आदर्श श्रीवास्तव खदरा का रहने वाला है और उसके साथ दो अन्य युवक भी कार में मौजूद थे। तीनों से पूछताछ की जा रही है और चालक की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह शराब या किसी अन्य नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था या नहीं।

CCTV फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही पुलिस

हजरतगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इससे न केवल हादसे की असली वजह सामने आएगी बल्कि कार की स्पीड और टक्कर की परिस्थितियों का भी पता चल सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह के लापरवाह चालक सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में न डाल सकें। फिलहाल पुलिस का ध्यान यह जानने पर है कि आखिर किस वजह से कार ने इतने वाहनों को टक्कर मारी और क्या इसमें नशे का एंगल शामिल है।

Tags:    

Similar News