अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़! दोपहर 1 बजे तक बने 8 हज़ार से ज़्यादा पर्चे

Lucknow News: लखनऊ अस्पतालों की ओपीडी में मौसमी बीमारियों से बढ़ी मरीजों की भीड़

Update:2025-09-02 13:31 IST

Lucknow hospital OPD

Lucknow News: मंगलवार को राजधानी लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग गई। अस्पतालों की ओपीडी में तीमारदारों को घण्टों तक पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ा। दोपहर 1 बजे तक बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु मिलाकर लगभग 8736 पर्चे बनाये गए। रोज़ाना अस्पताल में 1:30 बजे दोपहर तक पर्चे बनवाये जाते हैं।

मंगलवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खचाखच भरी मिली। ओपीडी में इलाज के लिए आये मरीजों को ओपीडी में लगी चेयर तक पर बैठने की जगह नही मिली। पर्चा बनने वाले काउंटर पर भी लम्बी कतार में लोग लगे दिखे। वहीं जांच काउंटर पर बहोत कम मरीज दिखे।

लोकबंधु में 2236 से ज़्यादा पर्चे बने

लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर 1 बजे तक 2236 नए पर्चे बनाये गए। बने हुए पर्चों में सबसे अधिक संख्यां जनरल मेडिसिन के मरीजों की है। बदलते मैसम के कारण बुखार,खासी,जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या ओपीडी में ज़्यादा बढ़ी है।

बलरामपुर में 3600 पर्चे

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.देवाशीष शुक्ला ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बीच लोगों को खासी,जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा सिर्फ बदन दर्द और ऑर्थो के मरीजों की संख्या भी ज़्यादा है। अभी पर्चा बनना जारी है।

सिविल अस्पताल में 2900 पर्चे

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 1 बजे तक कुल 2900 पर्चे बने हैं। इसमे सभी प्रकार के मरीज शामिल है। हालांकि बदलते मौसम के कारण वाइरल के मरीज ज़्यादा हैं।

Tags:    

Similar News