'अल्लाह के वास्ते हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए', लखनऊ में ओवैसी के खिलाफ लगे पोस्टर!
Owaisi Poster Controversy: लखनऊ में संविधान दिवस पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। उम्मत-ए-मुस्लिम के नाम से लगे पोस्टर में लिखा है- 'अल्लाह के वास्ते हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए'। जानिए पूरा मामला।
Posters Against Owaisi
Owaisi Poster Controversy: लखनऊ में संविधान दिवस के मौके पर पोस्टर वॉर ने सियासी माहौल गरमा दिया है। बर्लिंगटन चौराहे पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर रमा बाई आंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (ASP) और AIMIM के कार्यक्रमों से पहले सामने आए हैं। पोस्टरों में उम्मत-ए-मुस्लिम की ओर से ओवैसी को निशाने पर लेते हुए मुस्लिम समुदाय को उनके हाल पर छोड़ने की अपील की गई है।
'अल्लाह के वास्ते हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए'
बर्लिंगटन चौराहे पर लगाए गए पोस्टर में ओवैसी को संबोधित किया गया है। इस पर लिखा है, “ओवैसी साहब, अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल में छोड़ दीजिए।” इस संदेश के जरिए ओवैसी के प्रति नाराजगी जाहिर की गई है। पोस्टर में उनसे मुस्लिम समुदाय के मामलों से दूर रहने की अपील की गई है।
हैदराबाद का जिक्र कर साधा निशाना
पोस्टर में आगे लिखा गया है कि जब तक ओवैसी हैदराबाद में थे, तब तक मुस्लिम खुश थे और उनके धार्मिक स्थल महफूज थे। इसी बात के जरिए पोस्टर लगाने वालों ने ओवैसी पर निशाना साधा है। पोस्टर में मुस्लिम समुदाय की नाराजगी जाहिर की गई है। इस पर उम्मत-ए-मुस्लिम का नाम दिया गया है।
ASP और AIMIM के कार्यक्रमों से पहले पोस्टर
संविधान दिवस पर रमा बाई आंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी और AIMIM के सार्वजनिक कार्यक्रम हैं। इनसे पहले ओवैसी के खिलाफ पोस्टर सामने आने से मामला चर्चा में आ गया है। दोनों दलों के कार्यक्रमों के बीच इस तरह के पोस्टर लगाए जाने को राजनीतिक संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
पोस्टर वॉर के जरिए किसे संदेश देने की कोशिश हुई है, इसे लेकर शहर में चर्चाएं तेज हैं। पोस्टरों पर लिखे संदेश और उम्मत-ए-मुस्लिम के नाम के अलावा इन्हें लगाने वालों की पहचान या इसके पीछे की वजह को लेकर अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है।