मेदांता में भर्ती मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तबीयत में सुधार

Lucknow News: राजधानी में रविवार रात मेदांता अस्पताल में भर्ती किये गए उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तबियत में सुधार

Update:2025-09-22 20:32 IST

(File Image)

Lucknow News:  मेदांता अस्पताल में भर्ती पंचायतीराज मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की तबीयत में सोमवार को पहले से सुधार है। उन्हें मस्तिष्क सम्बंधित समस्या होने के कारण उनका इलाज मेदांता के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी चल रहा है। रविवार को उन्हें चक्कर आने और चलने में दिक्कत महसूस हुई जिसके बाद उन्हें सबसे पहले गोमतीनगर के लोहिया संस्थान भी भर्ती कराया गया था। फिर इसके कुछ ही समय बाद उन्हें मेदांता अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था।

उनके स्वास्थ्य की लगातार की जा रही निगरानी

मंत्री राजभर का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि जब उन्हें चक्कर जैसी समस्या हुई तो उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करने के कारण उनके स्वास्थ्य पर ज्यादा असर नहीं हुआ। अगर समय पर इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो समस्या बढ़ सकती थी। क्योंकि ब्रेन स्ट्रोक का इलाज अगर समय से न शुरू हो उसकी दवा न की जाए तो यह कुछ ही समय में बढ़कर घातक रूप ले सकता है। ऐसे में उन्हें अस्पताल पहुंचाना लाभदायक रहा। समय-समय पर उनकी जरूरी जांच कराई जा रही है। इस दौरान उनके बीपी समेत अन्य चीजों की जांच भी कराई जा रही है ताकि आगे चलके किसी भी समस्या के लिए हम पहले से तैयार रहें।

कराई गई जांचें तो स्ट्रोक की बात आई सामने

डॉक्टरों ने मंत्री को भर्ती कर सिटी स्कैन समेत कई जांचें करायी थी। जिसमें माइनर स्ट्रोक निकला है। जिसके बाद अभी उनको डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनके स्वस्थ्य में पहले से काफी हद तक सुधार है। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि ओम प्रकाश राजभर का स्वास्थ्य पहले से सुधार है। सोमवार को मंत्री के घरवालों के अलावा भारी संख्या में परिचित और शुभचिंतक देखने पहुंचे।

Tags:    

Similar News