Lucknow News: राहुल गांधी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, लखनऊ में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

Lucknow News: : राहुल गांधी और गांधी परिवार पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन और पुलिस से धक्का-मुक्की।

By :  ashutosh
Update:2026-05-22 19:15 IST

Rahul Gandhi Controversy (Image Credit-Newstrack)

Rahul Gandhi Controversy: लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और चप्पल मारकर विरोध जताया।

प्रदर्शन की वजह मंत्री द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और गांधी परिवार को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान को बताया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री ने गांधी परिवार की कई पीढ़ियों को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता वीवीआईपी गेस्ट हाउस से मंत्री के आवास की ओर मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।


कांग्रेस नेता नितिन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


वहीं NSUI के पदाधिकारी आर्यन मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की और कई लोगों के कपड़े तक फाड़ दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और राहुल गांधी के समर्थन में संघर्ष जारी रहेगा।


प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक माफी की भी मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News